फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   5.39 crore will be spent on public utility works along with making the body resource rich.

Kanpur News: निकाय को संसाधन संपन्न बनाने के साथ जनसुविधा के कामों पर खर्च होंगे 5.39 करोड़

Thu, 28 May 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
5.39 crore will be spent on public utility works along with making the body resource rich.
फोटो-02- घंटाघर रोड पर टूट पड़ा कूड़ादान। संवाद
हरदोई। नगर पालिका को साधन और संसाधन संपन्न बनाने के साथ ही जनसुविधा के कामों को प्रशासन ने वरीयता दी है। 15वें वित्त आयोग की मद के टाइड और अनटाइड फंड से करीब 5.39 करोड़ रुपये खरीदारी और काम कराने पर खर्च किए जाएंगे। नगर निकाय के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम भी शहर में शुरू कराए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन




पालिका की ओर से आमजन की सुविधा और सहूलियत के काम वैसे तो कराए जा रहे हैं लेकिन नगर विकास विभाग के माध्यम से पालिका हरदोई को 15वें वित्त आयोग की मद के टाइड और अनटाइड फंड में मिले रुपये में से 5,39,75,508 रुपये की कार्ययोजना को जिलाधिकारी ने मंजूरी दी है। इसमें निकाय में साधनों की कमी पूरी किए जाने के साथ ही पेयजल, जलनिकासी, नाला-नाली और सड़क बनवाए जाने के काम शामिल हैं।
विज्ञापन




निकाय की ओर से करीब 9,85,000 रुपये से छह सीट का मोबाइल टॉयलेट, 13,98,000 रुपये 50 हॉर्सपावर के दो ट्रैक्टर, 13,96,000 रुपये दो हाइड्रोलिक ट्रॉली की खरीदारी की जाएगी। करीब 62,86,000 रुपये से सात सोलर वाटर कूलर की स्थापना कराई जाएगी। वहीं कूड़ा प्रबंधन के लिए 27,90,000 रुपये की लागत से 30 कम्युनिटी कंपैक्टर की खरीदारी की जाएगी। 9,02,700 रुपये की लागत से पांच सबमर्सिबल पंप की खरीदारी की जाएगी। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल के लिए लगे इंडिया मार्का-टू हैंडपंप के रखरखाव पर 4,17,307 रुपये खर्च किए जाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शहर के कूड़ाघरों को भी दुरुस्त कराया जाएगा। कूड़ा घरों पर मेटल शीट लगवाए जाने पर करीब 32,85,510 रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है। बरसात सहित सभी मौसम में पानी की निकासी के लिए महोलिया ड्रेन पर पानी रीसाइक्लिंग, नाला आदि के काम पर 15,41,117 रुपये, कोयल बाग कॉलोनी से प्रेक्षागृह तक नाले पर विभिन्न स्थानों पर आरसीसी कवर डलवाए जाने, छछेटा तालाब तक पानी रीसाइक्लिंग के काम पर 26,65,650 रुपये और कोयल बाग कॉलोनी की गली नंबर-चार से सहारा पुलिया तक नाला आरसीसी कवर सहित बनवाए जाने के काम के लिए 71,19,548 रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसी के साथ शहर में सदर बाजार के अंदर क्षतिग्रस्त मार्ग को आरसीसी सड़क बनवाए जाने के लिए 20,84,352 रुपये, मोहल्ला अशरफ टोला में मिर्चाराम वाली सड़क को आरसीसी बनवाए जाने के लिए 18,15,540 रुपये, कलक्ट्रेट के सामने गेट संख्या एक से दो के मध्य कोबल स्टोन और कर्व स्टोन लगवाए जाने के लिए 21,94,278 रुपये की मंजूरी दी गई है। डॉ. आंबेडकर पार्क में कोरियन घास लगवाई जाएगी और तालाब में पानी की सफाई के लिए एअर ब्लोअर लगवाया जाएगा। शहीद उद्यान स्थित 10वां स्थल के नवीनीकरण पर 21,01,036 रुपये खर्च किए जाएंगे।




शहर में आमजन की सुविधा-सहूलियत के कामों को वरीयता दी गई है। इसमें सड़क, पानी निकासी, पेयजल, नाला-नाली बनवाए जाने के साथ ही पार्क के कामों पर ध्यान दिया गया है। निकाय को भी साधन और संसाधन संपन्न बनाया जा रहा है ताकि कामों को समय से सुचारु कराने में समस्या न आने पाए। अधिशासी अधिकारी से कहा गया है कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराते हुए गुणवत्तापरक काम समय से करा लिए जाएं। -अनुनय झा, जिलाधिकारी

फोटो-02- घंटाघर रोड पर टूट पड़ा कूड़ादान। संवाद

फोटो-02- घंटाघर रोड पर टूट पड़ा कूड़ादान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed