फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   53 thousand rupees were cheated from an old man on the pretext of getting him a loan

Kanpur News: लोन दिलाने का झांसा देकर बुजुर्ग से 53 हजार रुपये ठगे

Mon, 10 Mar 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
53 thousand rupees were cheated from an old man on the pretext of getting him a loan
कानपुर। किदवईनगर एन-ब्लाॅक निवासी सीता बल्लभ मिश्रा से जालसाज ने फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने का झांसा देकर 53 हजार रुपये ठग लिए। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


सीता बल्लभ ने बताया कि पिछले साल जून माह में सुधीर मिश्रा नामक शख्स की कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने लोन दिलाने की बात कही। उसने कंपनी की अधिकारी स्वाति सिंह से बात कराई। स्वाति ने उनसे सरकारी स्कीम एमएसएमई के अंतर्गत 7 लाख रुपये लोन दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


फाइल में प्रोजेक्ट रिपोर्ट, डीडी खर्चा, एडवांस पहली किस्त व इंश्योरेंस के नाम पर 53 हजार 467 रुपये विभिन्न खातों में जमा कर लिए। 29 जुलाई को सुधीर ने बताया कि स्वाति का तबादला हो गया है। अब लोन की फाइल विशाल तिवारी देखेंगे। इसके बाद दोनों ने दोबारा प्रोसेस आगे बढ़ाने के नाम पर रुपये की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठगी का एहसास होने पर उन्होंने थाने में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगा। उन्हाेंने कहा कि अगर उन्हें रुपये नहीं मिले तो वह आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद किदवईनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed