{"_id":"5c437235bdec22736153f71d","slug":"51547924021-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से बच्चे की मौत, दस की बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से बच्चे की मौत, दस की बिगड़ी हालत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। मौसम में उतार चढ़ाव से बच्चों की सेहत पर बुरा असर पकड़ रहा है। सर्दी, खांसी व बुखार की चपेट में बच्चे आ रहे हैं। शनिवार को बुखार से पीड़ित एक बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि दस अन्य बच्चों को भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओपीडी में भी बच्चों की भीड़ अधिक रही।
बांगरमऊ कसबा निवासी हिमांशू के दो वर्षीय बच्चे अंश को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन कसबे के ही एक डाक्टर से उसका उपचार करा रहे थे। शुक्रवार रात हालत बिगड़ने पर वह उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन अभी अंश को कानपुर ले ही जा रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। इसके अलावा शनिवार को अस्पताल में बुखार, दस्त व खांसी से पीड़ित दस बच्चों को वार्ड में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों के अनुसार मौसम में बदलाव बच्चों व बड़ों को बीमार बना रहा है। अधिकतर बच्चे सर्दी की वजह से बीमार हो रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में भी बीमार बच्चों की संख्या अधिक रही। बाल रोग विशेषज्ञ डा. बृजकुमार ने बताया कि बच्चों को गर्म कपड़े पहनाने व बासी खाना न खिलाने की नसीहत दी जा रही है।
विज्ञापन
-मौसम में बदलाव से बीमार हो रहे बच्चे
-इमरजेंसी में भर्ती कराए गए बुखार से पीड़ित बच्चे