{"_id":"5b5b785e4f1c1be94b8b71d4","slug":"51532721246-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ करने वाले युवक से भिड़ी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ करने वाले युवक से भिड़ी छात्रा
Updated Sat, 28 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी साढ़ के एक गांव में बीते गुरुवार की दोपहर स्कूल से घर लौट रही छात्रा को रास्ते में घेरकर उसी गांव के एक युवक ने छेड़खानी की। वह उसे घसीटकर ले जाने लगा। छात्रा ने बहादुरी का परिचय देते हुए युवक से मुकाबला कर शोर मचाया। आरोपी स्वयं को फंसता देखकर मौके से भाग निकला। इधर, थाने में आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हे।
साढ़ कस्बे के एक गांव निवासी छात्रा पड़ोस के ही एक कालेज में कक्षा-10 में पढ़ती है। बीते गुरुवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में सूनसान जगह पर पहले से घात लगाए बैठे उसी गांव के युवक मनीष उर्फ बबली यादव ने उसकी साइकिल रोक ली। छात्रा को साइकिल से गिराने के बाद उसे खींचकर ले जाने की कोशिश की। यह देख छात्रा दरिदें से भिड़ गई, उसको जकड़ने के साथ शोर मचाया। मामला बिगड़ते देखकर आरोपी युवक छात्रा को धक्का देकर भाग निकला। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे, लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को सारी घटना बताई।
छात्रा के पिता ने पुलिस चौकी साढ़ पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली भेजा गया। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि आरोपी मनीष उर्फ बबली यादव के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी की तलाश के लिए साढ़ चौकी पुलिस को निर्देशित किया गया है।