फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   नशीला पदार्थ खिला लूटा

नशीला पदार्थ खिला लूटा

Wed, 31 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
नशीला पदार्थ खिला लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। जहरखुरानी गिरोह ने दो ट्रक चालकों और क्लीनर को नशीली चाय पिलाकर 10 हजार रुपये व तीन मोबाइल लूट लिए। बेहोशी हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते 24 घंटे में ट्रक चालकों से इसी तर्ज पर लूटे जाने की यह दूसरी घटना है।

बाराबंकी जिले के हफीजपुर निवासीगण ट्रक चालक उमेश (32) पुत्र गजराज व पप्पू यादव (25) पुत्र राधेश्याम व क्लीनर अमरजीत (20) पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार को रात ट्रक लेकर कबरई गिट्टी लेने आ रहे थे। चिल्ला कस्बे के नजदीक ट्रक चालकों और क्लीनर ने ढाबे पर चाय पी और ट्रक लेकर चल दिए। वहां से चलने के बाद मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ गांव के आगे सभी बेहोश हो गए।
विज्ञापन


कबरई से गिट्टी लेकर लौट रहे कंपनी के दूसरे ट्रक चालक शमशाद ने ट्रक को सुनसान स्थान पर खड़ा देखा तो उसे आशंका हुई। ट्रक के अंदर चालकों और क्लीनर को बेहोश देखा। यूपी-100 की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में ट्रक चालक उमेश ने बताया कि बेहोश होने के बाद अज्ञात लोग 10 हजार रुपए और तीन मोबाइल फोन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सोमवार को जोधपुर (राजस्थान) निवासी ट्रक चालक केवल दास (48) और क्लीनर मगदास (35) के साथ कबरई से गिट्टी लादकर फतेहपुर के रामपुर गांव गया था। फतेहपुर जिले के ललौली कस्बे के पास ढाबे में खाना खाकर बेहोश हो गए। जहरखुरानी गिरोह ने 4 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन और ट्रक का पहिया खोलकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed