{"_id":"5a4e79814f1c1b5f078b4981","slug":"51515092353-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को दुकान से खींच कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को दुकान से खींच कर पीटा
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। हमलावरों ने दुकानदार को दुकान से खींच कर पिटाई कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने भागते समय फायरिंग की। इससे भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बरामद खोखा कारतूस को कब्जे में लिया। दुकानदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला सूफी खां निवासी फैजूल रहमान की मोहल्ला ढुइंया में कबाड़ का काम करता है। गुरुवार की सुबह वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इस बीच मोहल्ला रकाबगंज निवासी विक्की गिहार उसकी दुकान पर पहुंचा और दुकान से लोहे का पहिया उठा कर ले जाने लगा। जब दुकानदार ने उसे रोका तो विक्की
गालीगलौज करने लगा। इस बीच मोहल्ले के लोगों के आने पर विक्की जानमाल की धमकी देकर चला गया। दोपहर करीब 1 बजे विक्की अपने अन्य साथियों के साथ बाइकों से फैजूल रहमान की दुकान पर दोबारा आया और दुकान के अंदर से दुकानदार को पकड़ कर खींचता हुआ बाहर लेकर आने के बाद पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते
विज्ञापन
देखकर आसपास के लोग भी हमलावरों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान हमलावरों ने तमंचों से फायरिंग करना शुरू कर दिया। दिनदहाड़े थाने से कुछ दूरी पर फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। कई रहगीरों ने दुकान के अंदर घुस कर जान बचाई। इस दौरान हमलावर तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थाना
पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद खोखा कारतूस को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद हमलावरों की तलाश में छापेमारी की। हालांकि कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने विक्की गिहार, राजा, टार्जन, अमित और दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।
दुकानदार को दुकान से खींच कर पीटा, फायरिंग
थाने से चंद कदम की दूरी पर दिनदहाड़े वारदात, पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो