फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पखवारेभर में 36 चोरी, पांच लूट, खुलासा एक का भी नहीं

पखवारेभर में 36 चोरी, पांच लूट, खुलासा एक का भी नहीं

Thu, 28 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
पखवारेभर में 36 चोरी, पांच लूट, खुलासा एक का भी नहीं
फर्रुखाबाद। जिले में ताबड़तोड़ चोरी और लूटपाट की वारदातों से पुलिस की नींद उड़ी हुई है। एक पखवारा में जिले में 36 चोरी और पांच लूट की घटनाएं हो चुकी है। किसी भी घटना का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई। कई चोरी की घटनाओं की तो पुलिस ने रिपोर्ट तक नहीं की है। सबसे ज्यादा शहर और इसके बाद कायमगंज इलाके में हुई चोरी की घटनाएं
विज्ञापन



सर्दी का मौसम शुरू होते ही जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। 10 दिसंबर से 25 दिसंबर के अंदर चोराें ने जिले में 36 चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। इसके साथ ही पांच लूट की घटनाएं की है। इन घटनाओं में से अधिकांश चोरी की घटनाओं में तो पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है। जिस कारण लोग अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इधर उधर भटक रहे है। चोरों की गिरफ्तारी न होने से उनके हौसलें बुलंद है।
विज्ञापन



कंपिल के काजीटोला निवासी पीरवानों पत्नी नवाब के घर में घुस कर बदमाशों ने असहलों के बल पर 10 दिसंबर को जेवर लूट लिए। 14 दिसंबर को शहर के मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल निवासी रेखा के घर से चोरों ने ताला तोड़कर करीब 10 लाख का जेवर और नगदी चोरी कर ले गए थे। आलाधिकारियों ने जांच की। 19 दिसंबर को मेरापुर के संकिसा इलाके में स्कूल की प्रबंधक निशा सिंह को बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर सोने की
विज्ञापन
विज्ञापन



जंजीर लूट ली। विरोध के दौरान लुटेराें ने फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में लुटेरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद भी पुलिस अभी तक लुटेरों का पता नहीं लगा सकी है। 20 दिसंबर को मोहम्मदाबाद इलाके में सैनिक धर्मेद्र और आलू आढ़ती के साथ पिकप सवार बदमाशों ने मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूट ले गए। इसके साथ ही कामयगंज के गांव सुभानपुर में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के प्रतिनिधि अजहर खां के घर पर बदमाशों ने धावा बोल कर उनके कर्मचारी छोटे उर्फ मन्नू को बंधक बना कर लाखों के जेवर और नगदी लूट ले गए थे। लगातार चोरी और लूटपाट की वारदातों के बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई।

जिले में 36 चोरी, पांच लूट, खुलासा एक का भी नहीं
जिले के अलग-अलग स्थानों में पखवारे भर में हुईं वारदातें, किसी भी घटना का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed