फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रेमी के साथ देख की थी युवती की हत्या

प्रेमी के साथ देख की थी युवती की हत्या

Mon, 13 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ देख की थी युवती की हत्या
फतेहपुर। मलवां इलाके के खरगी बाबा के कुएं में मिली युवती की लाश की शिनाख्त हसनापुर की युवती के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की गई थी। मामला ऑनर किलिंग का है। बताया जाता है कि प्रेमी के साथ देख लेने पर परिजनों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


मलवां थाने के रैना और दावतपुर गांव के बीच शुक्रवार शाम कुएं से दुर्गंध आने पर पुलिस ने युवती का शव बरामद किया था। उसी दिन ग्रामीणों से पुलिस ने युवती के गांव और घर का पता लगा लिया, लेकिन परिजनों के लापता हो जाने की वजह से शिनाख्त की औपचारिकता पूरी नहीं हो रही थी। तलाश में लगी पुलिस ने युवती के चाचा हसनापुर गांव के दुलारे उर्फ दुल्ला सोनकर को खोज निकाला।
विज्ञापन


रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर कपड़ों से युवती की पहचान भतीजी गुड़िया के रूप में की। बताया कि गुड़िया के पिता राम खेलावन सोनकर हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच पता चला है कि करीब दस दिन पहले युवती की मां ने उसको गांव के ही एक युवक के साथ जंगल में देख लिया था। मां ने यह बात पिता को बताई थी। घर लौटने पर युवती का परिजनों से झगड़ा भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह फांसी लगाने की कोशिश करने लगी। फांसी के फंदे से उतारकर परिजन उसे जंगल ले गए। वहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि युवती कापिता पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।


उसने बेटी की हत्या करना कबूल किया है। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि चाचा ने शव की शिनाख्त की है। हत्याकांड का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि हत्या और शव को ठिकाने लगाने में कई लोग शामिल रहे होंगे। वह इस बिंदु पर भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed