फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हंगामा काट पतियों को हवालात से छुड़ा ले गईं पत्नियां

हंगामा काट पतियों को हवालात से छुड़ा ले गईं पत्नियां

Thu, 20 Jul 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
हंगामा काट पतियों को हवालात से छुड़ा ले गईं पत्नियां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सफीपुर (उन्नाव)। दुग्ध उत्पादन समूह का बकाया करीब छह लाख रुपया जमा न करने पर बैंक से आरसी जारी हो गई। वसूली का दबाव बनाने के लिए संग्रह अमीन ने समूह के तीन महिला सदस्यों के पतियों को हिरासत में लेकर राजस्व बंदीगृह में डाल दिया। कुछ ही देर में पहुंचीं महिलाओं ने तहसील में हंगामा शुरू

कर दिया। उलटे समूह की कोषाध्यक्ष पर धन का गबन का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। महिलाओं का हंगामा देख राजस्वकर्मी दबाव में आ गए और जल्द से जल्द बकाया जमा करने की बात कहते हुए तीनों व्यक्तियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन



तहसीलदार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। सफीपुर ब्लाक के गांव रायपुर नेवादा में वर्ष 2002 में एक नारी स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया था। समूह ने भैंस पालन के लिए सफीपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक से छह लाख रुपये लोन लिया था। समय पर ऋण जमा न होने पर बैंक ने समूह के सभी 11 सदस्यों पर प्रति सदस्य 55 हजार रुपये बकाया की आरसी
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी कर दी। बकाया वसूली के लिए दबाव बनाने के लिए बुधवार सुबह संग्रह अमीन राकेशचंद्र दीक्षित रायपुर नेवादा गांव पहुंचे और बाकएदारों में शामिल तीन महिलाओं के पतियों को पकड़ कर तहसील के राजस्व बकाया बंदीगृह में डाल दिया। कुछ ही देर में तीनों की पत्नियां गांव की अन्य महिलाओं के साथ तहसील पहुंच गईं और पतियों को हवालात में देख उनका पारा चढ़ गया। महिलाओं ने खुद पर बकाया होने की बात कहते हुए हवालात में बंद करने और पतियों को छोड़ने की बात कही। स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष राधा और सदस्य बिटोला, सियादुलारी, रूपरानी, विमला ने बताया कि गांव के उमाशंकर ने अपनी मां फूलमती को समूह का कोषाध्यक्ष बनाया था। उमाशंकर ने ही हेराफेरी करके सभी सदस्यों के


हस्ताक्षर कराए और बैंक भैंस ख खरीदने के लिए लोन लेकर रकम हड़प ली। बताया कि बैंक से आरसी जारी होने के बाद उन्हें इसकी जानकारी हुई। समूह की अध्यक्ष ने बताया कि उमाशंकर ने पहले 1.30 लाख, फिर 1.65 लाख रुपये निकाले थे। महिलाओं के आक्रोश भीड़ जुटते देख तहसील प्रशासन ने जल्द से जल्द बकाय जमा करने की हिदायत देते हुए तीनों को छोड़ दिया। तहसीलदार ओम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।



हंगामा काट पतियों को हवालात से छुड़वा ले गईं पत्नियां
लोन अदा न करने पर महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों को जारी हुई थी आरसी
संग्रह अमीन ने बुधवार को तीन सदस्यों के पतियों को राजस्व हवालात में डाला था
बवाल बढ़ते देख अमीन ने बैंक बकाया जल्द चुकाने की हिदायत देकर छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed