{"_id":"6ab9752c71e478ac5403111c","slug":"50000-people-trapped-by-water-kanpur-news-c-362-1-ka11006-157502-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पानी की कैद में 50 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पानी की कैद में 50 हजार लोग
विज्ञापन
घर में भरा पानी।
- फोटो : संवाद
कानपुर। मकड़ीखेड़ा और आसपास के करीब सात मोहल्लों की 50 हजार की आबादी बारिश के कारण पानी में कैद होकर रह गई है। दो फीट तक जलभराव होने से बच्चे स्कूल तो लोग अपने ऑफिस नहीं जा पा रहे। कई घरों के अंदर तक पानी घुस गया है, शुद्ध पेयजल की समस्या भी है। इस जिंदगी से बचने को कई परिवार तो पलायन कर गए हैं।
दो दिन की लगातार बारिश से मकड़ीखेड़ा, इंदिरानगर के सरस्वती विहार, गुप्ता सोसाइटी, फ्रेंड्स कॉलोनी, अग्निहोत्रीनगर, सुक्खूपुरवा, ख्योरा में भीषण जलभराव है। इस मानसून में बारिश इन इलाकों के करीब 50 हजार निवासियों के लिए मुसीबत लेकर आई है। लोगों ने ड्यूटी तो बच्चों ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। क्षेत्र की अंकिता मिश्रा, प्रियंका सिंह परमार, रमेश श्रीवास्तव, आर्यन सिंह आदि ने बताया कि मुख्य मार्ग से लेकर करीब 10 से 12 गलियां लबालब भरी हैं। इनमें जहरीले सांप तक निकल रहे हैं। कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया है।
इलाकाई लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि हर बार क्षेत्रीय विधायक और नगर निगम अधिकारी नाला बनवाने की बात तो करते हैं लेकिन होता कुछ नहीं है। इस बार तो स्थिति और भी बिगड़ गई है। लोगों को अपनी कार और बाइकें दूसरी जगह खड़ी करनी पड़ रही हैं। विकास सिंह, विनोद, हिमांशु ने बताया कि जरूरी सामान लेने के लिए दोपहिया वाहन लेकर घर से निकलना भी दूभर है। लोग या तो पैदल या फिर साइकिल से ही निकलते हैं। ऑनलाइन सामान भी नहीं मंगा सकते क्योंकि जलभराव में कोई भी अंदर तक आने को तैयार नहीं होता है।
विज्ञापन
मैनावती मार्ग व आसपास के इलाकों में सात मड पंप लगाकर पानी निकासी कराई जा रही है। इसमें तीन 20-20 हार्सपावर, दो दस-दस और दो साढ़े सात हॉर्सपावर के हैं। इस बार बारिश अधिक होने और पीछे मंधना के ग्रामीण इलाकों से लगातार पानी आने से दिक्कतें बढ़ी हैं। पानी निकासी लगातार कराई जा रही है, सोमवार शाम तक स्थिति में और सुधार होगा।
-आरके सिंह, अधिशासी अभियंता, जोन-6, नगर निगम