{"_id":"6ac2af719316791b69054127","slug":"500-sacks-of-grain-collected-preparations-for-dharamgarh-baba-maha-mahotsav-in-full-swing-kanpur-news-c-220-1-akb1002-149956-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 500 बोरी अनाज एकत्र, धर्मगढ़ बाबा महा महोत्सव की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 500 बोरी अनाज एकत्र, धर्मगढ़ बाबा महा महोत्सव की तैयारियां तेज
Mon, 05 Oct 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
रसूलाबाद। नगर स्थित श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में 11 से 21 अक्तूबर तक वार्षिक महा महोत्सव व शारदीय नवरात्र मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। लगभग 60 लाख खर्च का अनुमानित बजट है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए धर्मगढ़ बाबा सत्संग मंडल की टीम जुटी हुई है। अब तक करीब 500 बोरी अनाज एकत्र किया गया है।
मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि 5 सितंबर से जारी अन्नदान संग्रह अभियान के तहत अब तक 60 गांवों से लगभग 500 बोरी अनाज जुटाया जा चुका है। 11 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में श्री दुर्गा शतचंडी महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा, वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला, रामलीला, जवाबी कीर्तन, मां भगवती का जागरण और समापन पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल, 51 फीट ऊंचा रावण का पुतला और भव्य मेला मुख्य आकर्षण रहेंगे। अध्यक्ष बउवन चौरसिया, महामंत्री मीनू सिंह, प्रबंधक सोनू पांडेय, रामू गुप्ता, मुरारी लाल कुशवाहा, अजय मिश्रा सहित मंडल के कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हैं।