{"_id":"65215710f2515c52fd04a054","slug":"50-kg-python-found-in-empty-plot-panic-spread-forest-department-team-did-rescue-released-it-in-the-forest-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: खाली प्लॉट में निकला 50 किलो का अजगर...फैली दहशत, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: खाली प्लॉट में निकला 50 किलो का अजगर...फैली दहशत, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा
Sat, 07 Oct 2023 06:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 07 Oct 2023 06:35 PM IST
सार
Hamirpur News: प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गौरा देवी नई बस्ती में अजगर निकलने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम को भेजकर रेस्क्यू किया गया है। अजगर को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
अजगर पकड़ती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में यमुना नदी के किनारे शहर के गौरा देवी नई बस्ती में खाली पड़े प्लॉट में अजगर निकल आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वहां से गुजर लोगों ने देखा, तो हतप्रभ रह गए। इसकी सूचना उन्होंने सभासद को दी। वॉर्ड के सभासद राजेश सिंह ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने 50 किलो के भारी भरकम अजगर को पकड़ कर ले गई, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि गौरा देवी नई बस्ती में अजगर निकलने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम को भेजकर रेस्क्यू किया गया है। अजगर को पकड़कर उसे जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन