फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   5 in Shivrajpur, one infected each in Bilhaur-Kakwan

शिवराजपुर में 5, बिल्हौर-ककवन में एक-एक संक्रमित

Wed, 09 Sep 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
5 in Shivrajpur, one infected each in Bilhaur-Kakwan
ककवन में सीरो सर्वे और कोरोना जांच करते चिकित्साकर्मी - फोटो : DEHAT
बिल्हौर (कानपुर)। जैसे-जैसे तहसील क्षेत्र में एंटीजन कोरोना टेस्ट की संख्या बढ़ाई जा रही है वैसे-वैसे पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मरीजों की बढ़ती संख्या और उनकी हालत को देखते हुए चिकित्सक बड़ी संख्या में लोगों को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सीएचसी बिल्हौर में 145 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। इसमें कुदौरा गांव निवासी एक किशोर की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसी तरह ककवन सीएचसी में 136 टेस्ट में से एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों को कोविड प्रोटोकाल के तहत उपचार के लिए मंधना अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी शिवराजपुर में एंटीजन टेस्ट के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वहीं गंगा तटवर्ती गांव में 66 लोगों के सीरो सर्वे के तहत खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ अनुज दीक्षित ने बताया कि मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 74 लोगों की जांच की गई। इसमें एक ही परिवार के पिता, पुत्र व पोती सहित कुल 5 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी पॉजिटिव लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि परिजनों व इनके संपर्क में आने वाले लोगों को होम क्वॉरेंटाइन रहने की सलाह दी गई है। घर के आस-पास के इलाके को सील किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौबेपुर सीएचसी प्रभारी कोरोना पॉजिटिव
चौबेपुर (बिल्हौर)। छह माह से कोरोना संक्रमितों के उपचार में लगे चौबेपुर सीएचसी प्रभारी स्वयं भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मालूम हो कि चौबेपुर सीएचसी प्रभारी अस्पताल के अलावा क्षेत्र के रौतापुर गांव स्थित विद्या भवन कालेज में बनाई गई अस्थायी जेल के बंदियों व ड्यूटी स्टाफ की जांच व उपचार भी लगातार कर रहे थे। इधर उन्हें रामा अस्पताल व कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर, नगर निगम का नोडल अधिकारी बनाकर अतिरिक्त चार्ज भी दे दिया गया था। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएचसी प्रभारी ने दिक्कत होने पर चार सितंबर को एंटीजन टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अगली जांच कराई तो वो भी पॉजिटिव ही आई। जिसके बाद उन्हें होम आइसोलेशन में जाना पड़ा। मार्च महीने की शुरुआत से ही कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहे सीएचसी प्रभारी के बीमार पड़ने से क्षेत्रीय लोगों में दुख व निराशा है। लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने व पुन: कार्यभार संभालने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed