{"_id":"6768fa115b226c35070d8a35","slug":"492-bottles-of-liquor-being-smuggled-to-bihar-seized-recovered-from-two-cars-on-the-expressway-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 492 बोतल शराब पकड़ी, एक्सप्रेसवे पर दो कारों से हुई बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही 492 बोतल शराब पकड़ी, एक्सप्रेसवे पर दो कारों से हुई बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Mon, 23 Dec 2024 11:21 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रास्ते हरियाणा से बिहार जा रहीं दो कारों से पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 492 बोतल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, पकड़ी गई शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। कोतवाली क्षेत्र में एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर मटरिया गांव के फ्लाईओवर के पास रविवार सुबह चार बजे कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने टीम के साथ मिलकर दो कारों को रोका।
कार से हरियाणा प्रांत की शराब बरामद हुई। हरियाणा के रामनगर थाना सोनीपत सिटी निवासी चालक रविंद्र और दूसरी कार चालक मनदीप सिंह निवासी बावगढ़ थाना बड़ौदा जनपद सोनीपत ने बताया कि हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर बिहार के मोतिहारी जिले में महंगे दाम में बेचते हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों आबकारी अधिनियम की कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। जांच की जा रही है।
शराब तस्करों के लिए मुफीद है एक्सप्रेसवे
19 सितंबर 2024 को एक्सप्रेसवे पर मटेरिया गांव के पास कार से हरियाणा की 35 पेटी शराब पकड़ी गई थी, जिसकी कीमत लगभग पांच लाख रुपये थी। एक जुलाई 2024 को औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर पंजाब प्रांत से रांची ले जाई जा रही 480 पेटी शराब पकड़ी गई थी। छह सितंबर 2022 को तत्कालीन कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने 65 पेटी हरियाणा की शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये थी।