फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   48 kg of marijuana recovered from a container loaded with junk, two people including the driver arrested

Kanpur News: कबाड़ लदे कंटेनर से 48 किलो गांजा बरामद, चालक समेत दो गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 02 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
48 kg of marijuana recovered from a container loaded with junk, two people including the driver arrested
पुखरायां। देवराहट थाना के जल्लापुर चौराहा के पास कबाड़ लदे कंटेनर में 48 किलो 470 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया। जिसकी कीमत 25 लाख बताई गई है। चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर कंटेनर को सीज कर दिया गया है। साथ ही नारकोटिक एक्ट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मेनरोड से हटकर देवराहट थाना के जल्लापुर चौराहा से होते हुए प्रेमपुर जाने वाले लिंक रोड जा रहे कंटेनर को गुरुवार रात थानाध्यक्ष सौरभ राणा ने पुलिस के साथ चेकिंग करते समय रोका। पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें गांजा रखा मिला। थानाध्यक्ष सौरभ राणा ने बताया कि पुलिस को कंटेनर से 10 बंडलों में 48 किलो 470 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। कंटेनर के कागज न होने पर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अलीगढ़ थाना रोरावर के निवरी निवासी आले नवी और दूसरे व्यक्ति ने मेरठ थाना लोहियानगर मकान नंबर 249 गली नंबर 30 जाकिर कालोनी निवासी तौसीफ बताया। आले नवी कंटेनर चालक है। दोनों गांजा तस्करी करते हैं। जिनके खिलाफ एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछतांछ में दोनों ने बताया कि वह कंटेनर का उपयोग कबाड़ लाने ले जाने में करते हैं। जिसमें कबाड़ भरा है उसी में ओडीसा से सस्ते दामाें में गांजा लाकर जगह-जगह लोगों को बेच देते हैं। लोकेशन के अनुसार कंटेनर लेकर निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed