फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   47 dilapidated buildings of council schools will be demolished soon

जल्द ढहाए जाएंगे परिषदीय स्कूलों के 47 जर्जर भवन

Tue, 07 Sep 2021 06:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
47 dilapidated buildings of council schools will be demolished soon
कानपुर देहात। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूलों के जर्जर भवनों को चिह्नित कर गिराने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल 290 भवन चिह्नित किए गए हैं। इसमें 49 का तकनीकी समिति ने मूल्यांकन कर गिराने की संस्तुति दे दी है। इन भवनों को तीन दिन में ढहा कर मलबा नीलाम किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या पांडेय ने लोक निर्माण विभाग के जेई की टीम से इन भवनों की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट मांगी थी। मामले में तकनीकी समिति ने 49 भवन गिराने की रिपोर्ट भेजी है। इन भवनों के मलबे का मूल्यांकन भी किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति के सामने भवन ढहाए जाएंगे। इसके बाद उसका मलबा नीलाम किया जाएगा। मलबे की नीलामी से पहले गांव में मुनादी कराई जाएगी। नीलामी में कोई भी भाग ले सकेगा। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि 49 भवन ढहाने की संस्तुति समिति ने की है। इन्हें जल्द नीलाम कर दिया जाएगा। वहीं, 241 भवनों की रिपोर्ट भी तकनीकी समिति से मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed