{"_id":"677d7f2e4ae9244d490bd70c","slug":"447042-people-did-not-get-e-kyc-done-there-may-be-a-problem-kanpur-news-c-220-1-akb1003-121403-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 447042 लोगों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, हो सकती है दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 447042 लोगों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, हो सकती है दिक्कत
Wed, 08 Jan 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए आपूर्ति विभाग कार्डधारकों की ई-केवाईसी करवा रहा है। अभी तक 4, 47, 042 लोगों ने अपने कार्ड की ई-केवाईसी नहीं कराई है। अधिकारियों का कहना है जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है उन कार्डधारकों को राशन मिलने में परेशानी आएगी।
आपूर्ति विभाग की ओर से हर माह गरीब लोगों को निशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है। जिले में 13, 86, 783 लोग इसका लाभ उठा रहे हैं। इसमें बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं, जो पात्रता सूची में नहीं आते और कार्ड बनवाकर गरीबों के हक का राशन उठा रहे हैं। अब ऐसे लोगों को चिह्नित करने के लिए शासन की ओर से जिले में ई-केवाईसी कराई जा रही है।
अभी तक 9, 25, 929 लोगों ने ही अपनी ई-केवाईसी करवाई है। जबकि आंकड़ों के मुताबिक 4, 47, 042 लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई। जिलापूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कार्डधारक जल्द ही ई-केवाईसी करवा लें। भविष्य में केवाईसी न कराने वाले लोगों राशन मिलने में दिक्कत आएगी। उन्होंने कहा कि कोटेदार के पास ही केवाईसी की प्रक्रिया कराई जा सकती है।
विज्ञापन
..............
सर्वर की दिक्कत होने से कई जगह नहीं हो पाया वितरण
जिले में छह से 25 जनवरी तक राशन का वितरण होना है। मंगलवार को सर्वर में दिक्कत की वजह से रसूलाबाद, संदलपुर, झींझक, सिकंदरा सहित अन्य क्षेत्रों में सर्वर की समस्या बनी हुई है। इसकी भी शिकायत दर्ज कराई जा रही है।