फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   443 articles missing from Mangalpur police station storehouse, case filed against former head clerk

Kanpur News: मंगलपुर थाने के मालखाने से 443 माल गायब, पूर्व हेड मोहर्रिर पर मुकदमा

Sun, 14 Jun 2026 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 14 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
443 articles missing from Mangalpur police station storehouse, case filed against former head clerk
झींझक। मंगलपुर थाने के मालखाने से कई वर्ष से जमा 443 माल गायब मिलने का मामला सामने आया है। अभिलेखों के मिलान में बड़ी संख्या में माल न मिलने पर तत्कालीन हेड मोहर्रिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

थाने में तैनात हेड मोहर्रिर यतेंद्र सिंह ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि वर्ष 2022 में तत्कालीन हेड मोहर्रिर राजेश सिंह ने मालखाने का चार्ज ग्रहण किया था। उनके स्थानांतरण के बाद 17 सितंबर 2025 को मालखाने का चार्ज यतेंद्र सिंह को सौंपा गया। चार्ज संभालने के बाद मालखाना रजिस्टरों, चार्ज सूची और अन्य अभिलेखों का मिलान किया गया। जांच में वर्ष 2000 से वर्ष 2025 के बीच दर्ज 385 माल रिकॉर्ड के अनुसार उपलब्ध नहीं मिले। इसके अतिरिक्त राजेश सिंह के कार्यकाल में मालखाने में जमा कराए गए वर्ष 2022 के 27, वर्ष 2023 के 22, वर्ष 2024 के सात तथा वर्ष 2025 के दो माल भी गायब पाए गए। इस प्रकार कुल 443 माल अभिलेखों के अनुरूप नहीं मिले।
विज्ञापन

बताया कि चार्ज हस्तांतरण के समय उक्त माल सुपुर्द नहीं किए गए और अभिलेखों में दर्ज होने के बावजूद मालखाने में उपलब्ध नहीं मिले। इस पर उन्होंने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई, जिसके बाद तत्कालीन हेड मोहर्रिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बताया जा रहा है कि राजेश सिंह पदोन्नति पाकर उप निरीक्षक बन गए हैं और वर्तमान में जिले में ही तैनात हैं। मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे ने बताया कि मालखाना रजिस्टर, चार्ज सूची और अन्य अभिलेखों के परीक्षण में बड़ी संख्या में माल गायब पाए गए हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तत्कालीन हेड मोहर्रिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed