फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   427 poles not removed even after taking 1.40 crore, widening stuck

Kanpur News: 1.40 करोड़ लेने के बाद भी नहीं हटाए 427 पोल, चौड़ीकरण अटका

Sun, 20 Jul 2025 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 20 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
427 poles not removed even after taking 1.40 crore, widening stuck
कानपुर देहात। नबीपुर-गजनेर मार्ग चार लेन किया जाना है। मंजूरी के बाद पूरा बजट मिल गया। सड़क निर्माण में बाधा बन रहे विद्युत पोल बिजली निगम को हटाने हैं। इसके लिए धनराशि भी दी जा चुकी है। मगर बिजली निगम ने पोल हटाने शुरू नहीं किए। करीब चार माह से काम अटका है और चौड़ीकरण अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर हाईवे से नबीपुर-गजनेर मार्ग जुड़ा है। इसी से लगा जैनपुर औद्योगिक क्षेत्र है। औद्योगिक क्षेत्र में माल वाहक वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए शासन की प्राथमिकता दो लेन मार्ग को चार लेन करने की है। इसी क्रम में शासन ने नबीपुर-गजनेर मार्ग के 3.6 किमी हिस्से को 42 करोड़ रुपये से चार लेन करने की बीते साल मंजूरी दी थी। बजट भी जारी कर दिया गया। मौजूदा समय में दो लेन सड़क है। इसे 18 मीटर चौड़ा किया जाना है। हाईवे से लेकर 600 मीटर तक सड़क का हिस्सा सीमेंटेड बनेगा। जबकि इसके आगे रेलवे क्रॉसिंग तक तीन किमी हिस्सा डामरीकृत होगा।
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने बिजली के 427 पोल शिफ्ट किए जाने हैं। लोक निर्माण विभाग ने मार्च माह में 1.40 करोड़ रुपये बिजली निगम को दे दिए। मगर करीब चार माह बीतने के बाद भी बिजली निगम ने बिजली पोल शिफ्ट कराने की शुरुआत नहीं की है। लोक निर्माण विभाग को बिजली निगम के अफसर तारीख पर तारीख दे रहे हैं। उनकी हर दी गई तारीख झूठी साबित हो रही है। इधर बिजली निगम के लचर रवैये से मुख्यमंत्री की महात्वाकांक्षी सड़क का चौड़ीकरण अटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
वर्जन
बिजली निगम को चिह्नित पोल शिफ्ट करने के लिए मार्च में धनराशि दी जा चुकी है। इसके बाद निगम के अफसरों की ओर से तारीख पर तारीख दी जा रही हैं। उनकी दी गई हर तारीख झूठी निकल रही है। इसकी वजह से ठेकेदार काम नहीं करा पा रहा है। - साहिबे आलम, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड -1
..................
बिजली लाइन शिफ्ट करने का काम बुधवार से शुरू होगा। तारीख पर तारीख देने जैसी कोई बात नहीं है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी पोल शिफ्ट करने में करीब एक माह का समय लगने की उम्मीद है। - सुमित व्यास, प्रभारी अधीक्षण अभियंता विद्युत

..................
उखड़ा पड़ा है सड़क का हिस्सा, दुर्घटना का खतरा
नबीपुर में हाईवे से लगे गजनेर मार्ग की सड़क का करीब सौ मीटर से अधिक हिस्सा खोदवाकर ठेकेदार ने गिट्टी डलवाई है। यह हिस्सा गहराई में है। वहीं पुरानी सीमेेंटेड सड़क ऊंचाई पर है। रात में अंधेरा होने पर जरा सी चूक वाहन सवारों के लिए दुर्घटना की वजह बन सकती है। बिजली पोल नहीं हटने की वजह से काम रुका है। इधर बिजली पोल नहीं हटने की वजह से वन निगम शेष 140 पेड़ों भी नहीं कटवा पा रहा है। वन निगम बिजली लाइन से दूरी पर लगे 140 पेड़ कटवा चुका है। वन निगम को अप्रैल में 1.27 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब करीब दो माह से वन निगम का काम रुका है।

.......................
उद्यम सहूलियत के लिए चौड़ी होनी है सड़क
जैनपुर में औद्योगिक क्षेत्र है। यहां कुल 257 औद्योगिक प्लॉट हैं। यहां लेदर शू, पेंट, बैटरी, कपड़ा बनाने आदि की कई बड़ी फैक्टरियां हैं। बीते कुछ माह में ही करीब उद्यम सहूलियत के लिए साढ़े छह करोड़ से अधिक खर्च कर गेट, मार्ग प्रकाश आदि इंतजाम किए गए हैं। यहां उद्यम विकास को लेकर नबीपुर-गजनेर की सड़क चार लेन की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed