फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कहीं न बिकने पाए अवैध शराब - एसएसपी

कहीं न बिकने पाए अवैध शराब - एसएसपी

Mon, 18 Mar 2019 01:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
कहीं न बिकने पाए अवैध शराब - एसएसपी
घाटमपुर (कानपुर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव त्रिपाठी ने रविवार को घाटमपुर और सजेती में क्षेत्रीय लोगों, ग्राम प्रधानों और एस-10 के सदस्यों के साथ बैठक की। एसएसपी ने होली का त्योहार और लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री न होने पाए यह हम सबकी की जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन

रविवार को घाटमपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक को संबोधित करते एसएसपी ने कहा कि ठेके को छोड़कर अन्य किसी जगह से शराब की बिक्री होते पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र के दरोगा और बीट के सिपाहियों की सीधी जिम्मेदारी तय की जाएगी। कहा कि एस-10 के सदस्यों से जवाबदेही ली जाएगी। कहा कि अवैध शराब की बिक्री करवाने में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि माफियाओं के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उनकी संपत्ति की कुर्की कराने के प्रयास जारी हैं। अवैध शराब बिकवाने में लिप्त पाए गए पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। उन्होंने इलाके में हरियाणा से तस्करी करके लाई गई शराब भी बेंचे जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि पुलिस की सख्त निगाह रखें। बताया कि जिन शराब माफियाओं पर कार्रवाई की गई है उनमें बसपा नेता योगेंद्र कुशवाहा, उसका भाई और पिता के अलावा अमित अवस्थी, विमल कुशवाहा और उपेंद्र सिंह मुख्य हैं। आचार संहिंता का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति आचार संहिता का उलंघन करते मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जाति, धर्म और अन्य आधार पर वोट मांगने वालों की भी सूचना अधिकारियों को देने को कहा। बताया कि ऐसी सूचनाएं देने वालों के नाम और उनके फोन नंबर गुप्त रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सजेती प्रतिनिधि के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनंत देव त्रिपाठी ने रविवार को थाना परिसर में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, एस 10 के सदस्यों और नागरिकों के साथ बैठक की। उन्होंने होली का त्योहार और लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रदुम्न सिंह, सीओ शैलेंद्र सिंह और कोतवाल हरमीत सिंह के अलावा सभी चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed