{"_id":"5c6082d3bdec224e4507eec6","slug":"41549828819-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से चोरों ने नगदी और जेवर चुराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर से चोरों ने नगदी और जेवर चुराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। कस्बे के आछी मोहाल (पश्चिमी) में चोरों ने समाचार पत्र वितरक के घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये कीमत के जेवरात, कपड़े और नगदी पार कर दी। रविवार की दोपहर घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। चौकी पुलिस को घटना की सूचना दी गई है।
समाचार पत्र वितरक रवींद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बीते शनिवार को परिवार के साथ शादी में शामिल होने के लिए बिठूर गया था। घर पर ताला बंद देख चोरों ने रात में किसी समय धावा बोला। मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़ने के बाद चोर घर के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद कमरों में रखे बक्सों के ताले तोड़ने के साथ ही उनमें रखा सामान पलट दिया। बताया कि चोर 8200 रुपये नगद, एक जोड़ी सोने की बेसर, दो जोड़ी चांदी की पायल और 8 कीमती साड़ियों के साथ कुछ अन्य सामान उठा ले गए हैं। बताया कि रविवार की दोपहर जब वह अपने घर लौटा तो उसको घटना की जानकारी हुई।