फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मैथा नहर में मिले 35 गोवंश के शव

मैथा नहर में मिले 35 गोवंश के शव

Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
मैथा नहर में मिले 35 गोवंश के शव
शिवली(कानपुर देहात)। मैथा नहर में बीती शनिवार को 37 मवेशियों शव पड़े मिले। इसमें 35 गोवंश, जबकि दो अन्य पशुओं के शव मिले। इतनी बड़ी संख्या में शव पड़े होने की जानकारी होने पर ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम और डाक्टरों की टीम बुलाकर पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में डॉक्टरों ने निमोनिया और पेट फूलने से मौत की बात कही। सभी मवेशियों के शवों के नहर के पास खड्ढा खुदवाकर दफना दिया गया।
विज्ञापन

बीते शनिवार को मैथा नहर में हरिकिशनपुर पुल से लेकर भंगापुरवा पुल तक बड़ी संख्या में मवेशियों के शव पड़े मिले। ग्रामीणों ने एसडीएम राम शिरोमणि को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक, शव कई दिन पुराने हैं। आशंका है कि नहर में बहकर आए थे। इसी बीच नहर टूटने पर पानी का बहाव बंद हो गया। वह नहर में पड़े रह गए। गोवंश के शव नहर में पड़े होने की चर्चा होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर एसडीएम राम शिरोमणि भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चौकी इंचार्ज भाऊपुर राजीव कुमार और पशु चिकित्सक कामता प्रसाद को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सक ने सभी शवों का पोस्टमार्टम किया। डॉ कामता प्रसाद ने बताया कि कुल 37 मवेशियों के शव थे, जिसमें 35 गोवंश है और एक बकरी व एक भैंस के बच्चे का शव है। पोस्टमार्टम में निमोनिया व पेट फूलने से मौत होने की बात सामने आई है। एसडीएम ने बताया कि शव बहकर आने की संभावना है। पानी का बहाव टूटने पर वह नहर में दिखे। उन्हें जेसीबी से गहरे गड्ढे खोदकर दफनवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed