{"_id":"5c378822bdec22738f51e137","slug":"41547143202-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब पर कब्जे की शिकायत पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब पर कब्जे की शिकायत पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सदर तहसील की ग्राम सभा ढिलावल स्थित तालाब में कब्जे की शिकायत पर तहसीलदार कोर्ट में कब्जेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कब्जेदारों को नोटिस भेजकर 16 जनवरी को पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
शहर के गढ़ी नवाब न्यामत खां मोहल्ला निवासी संजय सिंह ने 15 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी कि ग्राम सभा ढिलावल स्थित तालाब की जगह पर गांव के ही सतीश वर्मा आदि कब्जा कर रहे हैं। शिकायत को संज्ञान में लेकर मामले की जांच करवाई गई। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व कर्मचारियों ने मौके पर जाकर जांच की तो शिकायत ठीक पाई। इस पर सतीश वर्मा आदि के खिलाफ धारा 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
तहसीलदार सदर प्रदीप सिंह ने बताया कि सतीश वर्मा आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कब्जेदारों को नोटिस भेजकर 16 जनवरी 2019 को तहसीलदार सदर न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं। गहनता से जांच करवाने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा। अगर तालाब की जमीन पर कब्जा मिला तो कार्रवाई करते हुए कब्जा हटवाएंगे।