फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आज से 46 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

आज से 46 केंद्रों पर होगी धान की खरीद

Thu, 01 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
आज से 46 केंद्रों पर होगी धान की खरीद
कानपुर देहात। जिले में धान की खरीद आज से शुरू हो रही है, इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। विभिन्न क्रय एजेंसियों के 46 केंद्र खोले गए हैं। इनमें गांवों को संबद्ध कर दिया गया है, जिससे किसानों को बिक्री में कोई असुविधा न हो। वहीं, धान बेचने के लिए पंजीकरण कराने का एक और मौका दिया गया। तिथि बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है।
विज्ञापन

आज से शुरू होने वाली खरीद के लिए केंद्रों में बोरे आदि बारदाना पहुंचा दिए गए हैं। वहीं, डीएम राकेश कुमार सिंह ने बांट-माप विभाग को सभी केंद्रों में जाकर उनका सत्यापन करने के निर्देश जारी कर दिए हैं, जिससे कहीं भी घटतौली व तौल संबंधी कोई परेशानी किसानों को न हो। जिले में कई क्रय एजेेंसियों के 46 केंद्र खोले गए हैं, जिनमें मिलाकर कुल 93 हजार 700 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य है। शासन के निर्देशानुसार क्रय केंद्रों में धान की बिक्री के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जिसका सत्यापन तहसील स्तर से होगा। इसके बाद ही किसान क्रय केंद्र पर धान बेंच सकेगा। जिले में अब तक 28 सौ किसानों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन सरकार ने किसानों को एक और मौका देते हुए पंजीकरण की तिथि 15 नवंबर तक कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, केंद्रों से संबद्ध गांवों को संबंधित केंद्र पर ही धान विक्रय करना होगा। इसके अलावा मंडी समिति के केंद्र पर कहीं का भी किसान धान विक्रय कर सकेगा। वहां गांव संबद्धीकरण का नियम प्रभावी नहीं होगा। धान का समर्थन मूल्य 1750 प्रति क्विंटल है, जबकि ग्रेड ए धान का मूल्य 1770 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों को सलाह दी जा रही है कि धान को अच्छी तरह से सुखा कर ही केंद्र पर ले जाएं। वहीं, किसान अपनी सुविधा के लिए पहले कुछ किलो धान का नमूना लेकर केंद्र में जांच करवा सकते हैं। वहां मानक में खरा पाए जाने पर पूरा धान ले जाकर तौल करा सकते हैं, इससे किसानों को कोई असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed