{"_id":"5bb278fd867a557f032ad8c0","slug":"41538423037-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। युवक की हत्या के मामले में वांछित 25 हजार के इनामी को रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। चेकिंग के दौरान रोकने पर आरोपी ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने फायरिंग कर पीछा करते हुए उसे धर दबोचा। पुलिस को उसके पास से एक पिस्टल मैग्जीन, छह कारतूस, दो खोखा, एक मोटर साइकिल, आधार कार्ड, पैन व अलग-अलग कंपनियों के 12 सिम मिले। उसका साथी फरार हो गया है।
डेरापुर थाना क्षेत्र के कटेही गांव में अगस्त 2017 में सिर कटी लाश मिली थी। उस घटना का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। सिर कटी लाश सहायल औरैया के एक युवक की थी। प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या की गई थी। घटना का खुलासा करते हुए एसपी राधेश्याम ने बताया कि रविवार रात मंगलपुर रोड में डेरापुर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक आती दिखी। पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो बाइक चालक ने यू टर्न लेकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार युवक ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग के दौरान पुलिस ने बचाव में दो राउंड फायरिंग की और बाइक सवार एक युवक को फत्तेपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम सोनू कुशवाहा उर्फ राजवीर निवासी दहू कंचौसी औरैया बताया। उसने अपने फरार साथी का नाम बलराम यादव निवासी अघारा दिबियापुर औरैया बताया।
पुलिस ने सोनू कुशवाहा से पूछताछ की, तो उसने बताया कि अगस्त 2017 में कटेही डेरापुर के साथी बबलू कठेरिया के साथ मिलकर उसके बहन के प्रेमी भटौली सहायल औरैया के पप्पू उर्फ वारेलाल की हत्या की थी। बहन से प्रेम प्रसंग चलने के कारण बबलू, पप्पू से बेहद नाराज था। उसने पप्पू को बुलाकर कंचौसी के शराब ठेके पर शराब पिलाई थी। इसके बाद अपने गांव कटेही ले गया था। वहां गांव के बाहर पेड़ के नीचे बैठकर फिर शराब पी। अत्यधिक नशे में होने के बाद बबलू पप्पू को घसीटकर पास के बाजरा के खेत में ले गया। वहां चाकू निकाल उसकी गर्दन रेत कर सिर धड़ से अलग कर दिया। वह इस बीच पप्पू के पैर पकड़े रहा। एसपी ने बताया कि पकड़े गए सोनू कुशवाहा पर कानपुर नगर व देहात के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके साथी की तलाश की जा रही है।