फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   फर्जी प्रमाणपत्रों से 28 लोग बन गए मास्साब

फर्जी प्रमाणपत्रों से 28 लोग बन गए मास्साब

Sat, 18 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाणपत्रों से 28 लोग बन गए मास्साब
फर्रुखाबाद। आगरा के डा. भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय से फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे नौकरी पाए शिक्षिकों की जांच के दौरान परिणाम सामने आने लगे हैं। चिह्नित किए गए 28 शिक्षकों के नामों को एसआईटी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन



शुक्रवार को भी बीएसए कार्यालय में संदिग्ध फर्जी शिक्षकों की चयन प्रक्रिया के दौरान जमा की गई फाइलों की खोज बीन चलती रही। 2004-05 में आगरा विश्वविद्यालय की फर्जी डिग्री से भर्ती हुए शिक्षकों का चिन्हाकंन कर एसआईटी की टीम ने सूची बनाकर बीएसए को भेजी थी। बीएसए अनिल कुमार ने जांच के दौरान जिले के सभी शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश लेखाधिकारी को दिए थे। बीएसए ने बताया कि जिला समन्वयक विशेष प्रशिक्षण
विज्ञापन


ऋचा यादव, नगर शिक्षाअधिकारी सोमवीर सिंह और एबीएसए शमशाबाद बेगीश गोयल की समिति बनाकर जांच करवाई जा रही है। एक पखवारे से चल रही जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सूची से शिक्षकों की नियुक्ति पत्रावलियों का मिलान किया जा रहा है। अभी तक 28 शिक्षकों को
विज्ञापन
विज्ञापन


चिह्नांकित किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच अभी चल रही है। अभी कई और शिक्षकों के प्रमाण पत्र संदिग्ध होने की संभावना है। बीएसए ने बताया कि चिह्नांकित किए गए शिक्षकों के अलावा गैर जनपद से तबादले पर आए शिक्षकों का ब्यौरा एकत्र कर शेष शिक्षकों का वेतन जारी किया जाएगा।


जिले में 28 शिक्षकों के प्रमाण पत्र मिले फर्जी
2004-05 में आगरा विश्वविद्यालय के फर्जी प्रमाण पत्रों से पाई नौकरी
एसआईटी की टीम ने जांच कर भेजी थी संदिग्ध प्रमाण पत्र धारकों की सूची
बीएसए बोले एसआईटी को भेजी जाएगी फर्जी शिक्षकों की पूरी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed