{"_id":"598f4eeb4f1c1b51368b4a6a","slug":"41502564075-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में हंगामा, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में हंगामा, लगाया जाम
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में स्वीपर के न होने से शवाें का पोस्टमार्टम देर शाम तक नहीं हुआ। इससे नाराज मृतकों के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। जानकारी डीएम तक पहुंचते ही उन्होंने सीएमओ को फटकार लगाई और तत्काल स्वीपर की व्यवस्था कराकर पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र से स्वीपर की व्यवस्था कराकर पोस्टमार्टम कराना शुरू किया। तब जाकर हंगामा शांत हुआ।
पोस्टमार्टम हाउस में खुद का स्वीपर न होने से पुलिस लाइन में तैनात स्वीपर राजेश को अटैच किया गया है। शनिवार को राजेश छुट्टी पर चला गया। स्वीपर के छुट्टी पर जाने के बाद पोस्टमार्टम हाउस में ताला डाल दिया गया। जबकि पोस्टमार्टम में दो गंगाघाट, एक फतेहपुर चौरासी व एक शहर कोतवाली क्षेत्र का एक शव रखा हुआ था। परिजन पोस्टमार्टम की मांग कर रहे थे। परिजनों ने सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी व सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद से मिलकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सीएमओ ने पोस्टमार्टम का आश्वास भी दिया। लेकिन शाम पांच बजे तक जब कोई स्वीपर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा काटना शुरू कर
दिया। अस्पताल रोड जाम कर दी। जाम की सूचना डीएम अदिति सिंह तक पहुंचते ही उन्होंने सीएमओ को फोन पर तत्काल स्वीपर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट रामप्रसाद भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उधर सीओ स्वतंत्र सिंह व कोतवाल अरविंद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसओ गंगाघाट को भी मय फोर्स बुलाया गया। सीएमओ ने सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से वार्ता कर सीएचसी में तैनात स्वीपर अभिषेक को पोस्टमार्टम भेजने के निर्देश दिए। स्वीपर अभिषेक के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम शुरू हो सका। इस दौरान लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा। सीओ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि स्वीपर के आने के बाद पोस्टमार्टम शुरू करा दिया गया है। जाम भी खुलवाया गया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में स्वीपर की कमी की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहले से ही थी। लेकिन समय से इस पर चेत जाते तो मामला हंगामा या जाम तक नहीं पहुंचता। यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले कई बार पोस्टमार्टम हाउस में तैनात कर्मचारी उच्चाधिकारियों को पोस्टमार्टम में स्वीपर की तैनाती के लिए पत्र लिख चुके हैं लेकिन विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे माहौल भी बिगड़ता है।
जिला अस्पताल में हंगामा, लगाया जाम
स्वीपर के न होने से देर शाम तक शवों का पोस्टमार्टम ने होने पर फूटा गुस्सा
डीएम तक पहुंचा मामला, सीएमओ को स्वीपर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
सफीपुर केंद्र से बुलाया गया स्वीपर, शाम पांच बजे के बाद हुए पोस्टमार्टम