फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एसओजी प्रभारी बताकर छात्र से मोबाइल लूटा

एसओजी प्रभारी बताकर छात्र से मोबाइल लूटा

Sat, 24 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
एसओजी प्रभारी बताकर छात्र से मोबाइल लूटा
एसओजी प्रभारी बताकर छात्र से मोबाइल लूटा
विज्ञापन


छिबरामऊ। नगर की आवास विकास कालोनी में चिकित्सक के यहां दवा लेने जा रहे छात्र से एक बाइक सवार युवक ने एसओजी प्रभारी बनकर मोबाइल लूट लिया। छात्र ने अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचकर घटना के बारे में अवगत कराया और तहरीर दी। पुलिस ने शाम को दो युवकों को मोबाइल के साथ पकड़ा है।

नगर के मोहल्ला बुद्धूकूंचा पीपल वाली गली निवासी तनिष्क गुप्ता पुत्र राजेश कुमार गुप्ता अपनी मां शिक्षिका अर्चना कौशल के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को बताया कि गुरुवार शाम साढ़े आठ बजे के करीब तनिष्क आवास विकास कालोनी में डॉ. ओपी के यहां दवा लेने जा रहा था। जैसे ही वह सुभाष अकादमी के पास पहुंचा तभी बाइक से दो युवक आए और उसे रोक लिया।
विज्ञापन


बाइक चला रहे युवक ने खुद को एसओजी प्रभारी बताया और उसका कीमती मोबाइल छीन लिया। जब तनिष्क ने मोबाइल मांगा तो उसने कहा कि कोतवाली पहुंचों, वहां छानबीन के बाद मोबाइल दे दिया जाएगा। बाइक सवार युवक ने अपना नाम कुलदीप यादव बताया। उन्होंने बताया कि मोबाइल में दो सिम पड़े हैं, जो उनकी बेटी सिल्की गुप्ता के नाम पर रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने तत्काल दोनों नंबर सर्विलांस पर लगवा दिए और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की छानबीन की। थोड़ी देर बाद पता चला कि जिस बाइक से वारदात को अंजाम दिया गया है वह किसी रामतीर्थ यादव के नाम पर पंजीकृत है। कोतवाल ने बताया कि मामले की छानबीन में छिबरामऊ के ही दो युवकों के बारे में जानकारी मिली थी। विकास व श्यामवीर नाम के इन दोनों युवकों को पकड़ा गया तो पीड़ित का मोबाइल बरामद हुआ।

- तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुटी
- शाम को दो युवकों को मोबाइल के साथ पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed