फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   41 tonnes of adulterated oil was being prepared to be consumed in the festival, five samples have been sent to

Kanpur: त्योहार में खपाने के लिए तैयार कर रहे थे मिलावटी तेल, 41 टन सीज...पांच नमूने भेज गए हैं लैब

Thu, 09 Nov 2023 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 09 Nov 2023 01:32 PM IST
सार

Kanpur News: धर्मेंद्र द्विवेदी ने फैक्टरी में विभिन्न ब्रांड के नकली तेल बनाए जाने और मिलावटी तेल तैयार किए जाने की आशंका जताई है। इसके अलावा भी कई अन्य अनियमितताएं मिली हैं। इसके चलते राइसब्रान का एक खुला नमूना, कुसुम ब्रांड के सरसों के तेल, रिफाइंड, सोयाबीन तेल समेत कुल पांच नमूने लिए गए हैं।

विज्ञापन
41 tonnes of adulterated oil was being prepared to be consumed in the festival, five samples have been sent to
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने दिवाली से पहले बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 टन से अधिक खाद्य तेल सीज कर दिया। त्योहार में खपाने के लिए जीटी रोड स्थित एक फैक्टरी में मिलावटी तेल तैयार किया जा रहा था। फैक्टरी से सरसों, रिफाइंड, राइसब्रान समेत अन्य तेल के कई कंटेनर बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

इसमें करीब पांच टन एक्सपायरी तेल भी मिला है।  इसके अलावा कई नामी ब्रांड के तेलों की भी पैकेजिंग होते मिली। टीम ने अलग-अलग ब्रांड के पांच नमूने लिए हैं। सीज किए गए तेल की कीमत करीब 42 लाख रुपये से बताई जा रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी की अगुवाई में गठित टीम ने दोपहर दो बजे छापा मारा।
विज्ञापन

टीम जीटी रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे के पास वाली गली में श्रेया ऑयल-श्री सिद्धनाथ ऑयल मिल में पहुंची। यहां पर हर ब्रांड के तेलों के भारी मात्रा में स्टीकर देख टीम दंग रह गई। जब व्यापारी से रजिस्ट्रेशन के कागजात मांगे तो कोई कागज नहीं दिखा पाया। टीम को ब्रांड का पैकेज तेल मिला है, वह एक्सपायरी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुल पांच नमूने लिए गए हैं, जांच के लिए भेजा लैब
श्री द्विवेदी ने फैक्टरी में विभिन्न ब्रांड के नकली तेल बनाए जाने और मिलावटी तेल तैयार किए जाने की आशंका जताई है। इसके अलावा भी कई अन्य अनियमितताएं मिली हैं। इसके चलते राइसब्रान का एक खुला नमूना, कुसुम ब्रांड के सरसों के तेल, रिफाइंड, सोयाबीन तेल समेत कुल पांच नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।

इतना तेल किया गया सीज

मात्रा          कीमत
14 टन राइसब्रान  1120000
20 टन सरसों का तेल          2160000
दो टन सोयाबीन रिफाइंड    200000
500 गत्ता 10 लीटर           500000
राजस्थान ब्रांड राइसब्रान बोतल   39000
सीजर सरसों का तेल   135000

एक्सपायरी के एक-दो महीने तक तेल खाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर एक्सपायरी के बाद बहुत पुराना हो गया तो टॉक्सिटी हो सकती है। इसका बुरा असर, लिवर, गुर्दा और पाचन तंत्र पर आ सकता है।  -डॉ. जेएस कुशवाहा, सीनियर फिजीशियन, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज

कंपनी का तेल तीन साल तक नुकसान नहीं करता है। बशर्ते वह सील पैक रहा हो। खुला तेल ऑक्सीजन के संपर्क में आकर घातक हो जाता है। इससे कैंसर तक हो सकता है।  -प्रो. आरके द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष ऑयल विभाग, एचबीटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed