{"_id":"5d07c68b8ebc3e688906eb84","slug":"40-people-sick-due-to-eating","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वायजनिंग से 40 बराती बीमार, सुबह के समय रखा हुआ खाया था नाश्ता, सीएचसी-मेडिकल कालेज में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वायजनिंग से 40 बराती बीमार, सुबह के समय रखा हुआ खाया था नाश्ता, सीएचसी-मेडिकल कालेज में भर्ती
Mon, 17 Jun 2019 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 17 Jun 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
रखा हुआ नाश्ता करने से 40 लोग बीमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज के तालग्राम में सोमवार दोपहर बरात की विदाई के समय रखा नाश्ता करने से फूड प्वायजनिंग से घराती व बराती समेत 40 लोग बीमार हो गए। लोगों को उल्टी-दस्त से अफरा-तफरी मच गई। निजी चिकित्सक से घर पर लोगों का इलाज करवाया गया।
हालत सामान्य होने पर लोग अपने-अपने घर चले गए। कुुछ को सीएचसी व मेडिकल कालेज भी भेजा गया। कस्बे के मंगूलाल बाथम की पुत्री नन्हीं देवी की बरात जिला एटा के आमापुर से आई थी। सोमवार सुबह विदाई के समय नाश्ता करने के बाद एक- एक कर कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई।
इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उल्टी व दस्त से पीड़ित करीब 24 लोगों को लेकर बराती एटा चले गए। जनाती पक्ष की गुड़िया (10), संवीन (5), इंदल (50), रामजीलाल (30), गुड़िया कुमारी (20), राजरानी (54), जगदीश (40), यशोदा (10), सुधादेवी (32), लक्ष्मी देवी (34), कुंती (24), प्रमोद ( 35), श्यामादेवी (39), राधा देवी (40) सुमन देवी(23) , रामलक्ष्मी (20) बीमार हो गईं।
विज्ञापन
तालग्राम सीएचसी में इलाज के बाद राहत मिली। सीएचसी के डा. इरशाद का कहना है कि जो मरीज अस्पताल आए थे, वह फूड प्वायजनिंग से पीड़ित थे। इलाज के बाद हालत सामान्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।