{"_id":"61eb06f7435e1f390952ca2b","slug":"40-people-found-corona-infected-in-kanpur-countryside-four-are-not-known-akbarpur-news-knp67660852","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात में 40 लोग मिले कोरोना संक्रमित, चार का नहीं चल रहा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात में 40 लोग मिले कोरोना संक्रमित, चार का नहीं चल रहा पता
विज्ञापन
अकबरपुर सीएचसी में जांच के लिए सैंपल देता संदिग्ध। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जनपद में शुक्रवार को आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 40 नए मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। सामान्य लक्षण होने के चलते सभी को होम आइसोलेट किया गया है।
वहीं संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जिले में अब 168 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, चार मरीजों के मोबाइल नंबर व पता गलत लिखा होने से उनकी जानकारी नहीं मिल रही है।
राजपुर ब्लॉक के बेहमई गांव निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग का पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को उनकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट आई, जिसमें वे संक्रमित मिले।
विज्ञापन
यह सूचना सीएमओ कार्यालय में भेजी गई। इसके बाद शुक्रवार को डॉ. शिव विनायक त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम बेहमई गांव पहुंची और संक्रमित बुजुर्ग के परिवार के 11 लोगों के सैंपल लिए। रिपोर्ट आने तक सभी को घर में रहने की सलाह स्वास्थ्य टीम ने दी है।
लखनऊ और कानपुर से आई रिपोर्ट में 40 लोग संक्रमित मिले हैं। सभी में जुकाम और खांसी के लक्षण होने पर स्वास्थ्य टीम ने उन्हें होम आइसोलेट कर दिया। इसके साथ घर से बाहर नहीं निकलने का शपथ पत्र भरवाया गया।