फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   40 lakh scam in shoe showroom, embezzlement revealed on audit, FIR on six including store manager

Kanpur: जूते के शोरूम में 40 लाख का घोटाला, ऑडिट कराने पर हुआ गबन का खुलासा, स्टोर मैनेजर समेत छह पर एफआईआर

Sun, 13 Aug 2023 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 13 Aug 2023 11:13 AM IST
सार

Kanpur Crime: एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार के अनुसार स्टोर मैनेजर कपिल पांडेय, कर्मचारी ऐमन खान, अरुण कुमार, लक्ष्य मिश्रा, फरहान आलम और पूर्व ऑडिटर ब्रिजेश कुमार के खिलाफ अपराधिक हनन करना, धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
40 lakh scam in shoe showroom, embezzlement revealed on audit, FIR on six including store manager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जेड स्क्वायर मॉल में स्थित स्कैचर्स शूज के शोरूम में 40.34 लाख का घोटाला पकड़ा गया। कंपनी के अधिकारी ने कोतवाली थाने में स्टोर मैनेजर समेत छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। स्कैचर्स शोरूम में उन्नाव के हनुमाननगर निवासी कपिल पांडेय स्टोर मैनेजर हैं।

विज्ञापन

स्कैचर्स साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी प्रशांत शर्मा ने पुलिस को बताया कि शोरूम में 7 जुलाई से 17 जुलाई के बीच बैंक में जो नकदी जमा की गई, उसमें कंपनी के अनुसार 8.11 लाख रुपये जमा होने चाहिए थे, जबकि 5.48 लाख रुपए ही जमा हुए। इसमें 2.62 लाख रुपये की कमी पाई गई।
विज्ञापन

इसी तरह स्टॉक में 37.71 लाख रुपये की कमी पाई गई है। कंपनी अधिकारी के मुताबिक इसका खुलासा एक निजी कंपनी से ऑडिट कराने के बाद हुआ। ऑडिट के समय से ही स्टोर मैनेजर नदारद रहे। उन्होंने बेटी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। घोटाला पकड़े जाने के बाद प्रशांत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टोर मैनेजर समेत छह पर एफआईआर
एसीपी कोतवाली रंजीत कुमार के अनुसार स्टोर मैनेजर कपिल पांडेय, कर्मचारी ऐमन खान, अरुण कुमार, लक्ष्य मिश्रा, फरहान आलम और पूर्व ऑडिटर ब्रिजेश कुमार के खिलाफ अपराधिक हनन करना, धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed