फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   4 lakh ke gavan me manawa pradhan ke sare adhikar chine

4 लाख के गबन में मनावां प्रधान के सारे अधिकार छीने

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
4 lakh ke gavan me manawa pradhan ke sare adhikar chine
4 लाख के गबन में मनावां प्रधान के सारे अधिकार छीने गांव में इंटरलाकिंग कार्य में एक ही फर्म को भुगतान कियाथा कानपुर। बिल्हौर विकास खण्ड ककवन की ग्राम पंचायत मनावां में नाली, इंटरलॉकिंग के निर्माण कार्य में 4 लाख 69 हजार की अधिक धनराशि व्यय करने पर जिला पंचायती राज अधिकारी सर्वेश कुमार ने प्रधान को निलंबित कर सारे अधिकारी छीन लिए हैं। जांच पूरी न होने तक गांव के विकास कार्य तीन सदस्यी ग्राम पंचायत सदस्यों की टीम करेगी। मनावां ग्राम प्रधान अरविंद त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत में इंटरलॉकिंग का कार्य कराया था । जिला पंचायती राज अधिकारी ने अक्टूबर 2019 में जब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तो प्रधान द्वारा शासकीय आवंटित धनराशि के दुरूपयोग, वित्तीय अनियमितता पायी गई थी। प्रधान ने मनमानी ढंग से धनराशि का भुगतान एक ही फर्म को कर दिया था। इसकी शुरूआती जांच करने के लिए जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को लगाया गया था। जिसमें प्रधान ने 4 लाख 69 हजार रुपए इंटरलाकिंग में खर्च दिखाया था। जिला पंचायती राज अधिकारी द्वारा अक्टूबर माह में निरीक्षण किया था जिससे निर्माण कार्य के सापेक्ष व्यय करने की बात सामने आई थी। प्रथम जांच के दौरान निर्माण कार्य से ज्यादा पैसा खर्च दिखाने के आरोप में ग्राम प्रधान के सारे अधिकार सीज कर ग्राम विकास कार्यों के संचालन के लिए ग्राम पंचायत सदस्य ओमप्रकाश, रामशरण, अलका को नामित किया है। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्म देव राम तिवारी ने मामले की अंतिम जांच के लिए अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंप दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed