फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   4 Animals again Died In hardoi After Cm Yogi Order

हरदोई में फिर गोशाला में चार मवेशियों की मौत, नहीं हो रहा सीएम योगी के आदेश का असर

Mon, 15 Jul 2019 01:27 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 15 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
4 Animals again Died In hardoi After Cm Yogi Order
धूप में भूखे-प्यासे बैठे गोवंश - फोटो : अमर उजाला
हरदोई पिहानी विकास खंड की ग्राम पंचायत मंसूरनगर में रविवार सुबह चार और मवेशियों की मौत हो गई। खास बात ये है कि इनके पोस्टमार्टम का कोई इंतजाम नहीं किया गया। ग्राम पंचायत मंसूरनगर के मजरा कोडरा में बनी गोशाला में 200 मवेशियों को रखने की क्षमता है।
विज्ञापन


यहां एक सप्ताह के दौरान 15 मवेशियों की मौत हो चुकी है। जिला विकास अधिकारी रजितराम मिश्रा ने बताया कि मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी व पशु चिकित्सा विभाग की टीम को भेजा गया है।
विज्ञापन


पशु चिकित्सा अधिकारी से वार्ता कर आवश्यकता होने पर गोशाला में मौजूद गोवंशों का टीकाकरण कराने की भी सलाह दी गई है। सफाई कर्मचारी को गोशाला की बेहतर सफाई करने और अवशेषों का निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि एक दिन पूर्व भी यहां 8 गोवंशों की मौत हो गई थी। ये हालात तब हैं जब खुद सीएम योगी ने गोवंशों के संरक्षण का जिले के अधिकारियों को आदेश दिया है। इसके बाद भी पूरे प्रदेश में हर रोज गोवंशों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed