फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   396 candidates appeared for the UP Board compartment examination.

Kanpur News: यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा में 396 परीक्षार्थी हुए शामिल

Wed, 29 Jul 2026 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
396 candidates appeared for the UP Board compartment examination.
कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट एवं इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज को केंद्र बनाया गया था। केंद्र की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ता तैनात रहा।
विज्ञापन

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा हुई। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा संपन्न कराई गई। दोनों पालियों में कुल 421 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 396 ने परीक्षा दी और 25 अनुस्थित रहे। डीआईओएस प्रवीण कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन


----------------------
एक नजर में
- हाईस्कूल में गणित में सर्वाधिक दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
- इंटरमीडिएट में गणित के 257 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
- भौतिक विज्ञान में पंजीकृत चार में कोई भी परीक्षार्थी नहीं आया।
- एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
====================

सप्लीमेंट्री परीक्षा में 1830 हुए शामिल
कानपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा हुई। कुल 1830 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 140 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा चार केंद्रों में आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed