फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   372 overload truck seals, recovered revenue of Rs.14.2 million

372 ओवरलोड ट्रक सीज, वसूला गया 1 करोड़ 24 लाख का राजस्व

Fri, 29 Dec 2017 08:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 29 Dec 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
372 overload truck seals, recovered revenue of Rs.14.2 million
पकड़े गए ट्रकों की कतार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के  इटावा जिले में एसएसपी वैभव कृष्ण ने खनन माफियाओं के अलावा ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ कई बार अभियान चलाया।  इतने बड़े पैमाने पर पहली बार अभियान चलने से माफियाओं की कमर टूट गई है। माफियाओं को सहयोग करने के शक में उन्होंने कुछ सिपाहियों को भी हटा दिया है। इससे पहले भी वह कुछ पुलिस कर्मियों को जेल भेज चुके हैं। इस बार उन्होंने विशेष सतर्कता बरतते हुए अभियान को चलाया। यही कारण रहा अभियान रात दो बजे से चलाया गया। 
विज्ञापन



प्रदेश सरकार ने अवैध खनन के अलावा ओवरलोडिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी थी। एसएसपी वैभव कृष्ण ने जब से इटावा में चार्ज लिया उन्होंने भी ओवरलोडिंग व अवैध खनन को रोकने के लिए अभियान को गति दी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी इसे रोकने के सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन उन्हें सूचना मिल रही थी कि कुछ पुलिस कर्मी इसमें संलिप्त हैं। उन्होंने कुछ दिनों पहले स्वयं हेल्पर बनकर एक ट्रक में बैठकर आए तो सिपाही ने उनसे भी दो हजार रुपये की मांग की थी। इस पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को सस्पेंड कर गिरफ्तार करा दिया था। इसके अलावा उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी फर्रुखाबाद के खिलाफ लिखकर शासन को भेजा था।
विज्ञापन



एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कं प मचा रहा था। उसके बाद ओवरलोडिंग के अलावा अवैध खनन पर अंकुश लगा था। लेकिन मामला ठंडा होने के बाद फिर से चोरी छिपे ओवरलोडिंग वाहनों का आना शुरू हो गया था। उन्हें जानकारी मिली कि रात 12 बजे के बाद ही वाहन निकलते हैं। इस पर उन्होंने रात दो बजे से अभियान चलाने का निश्चिय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात दो बजे से चले अभियान में 372 ट्रकों को ओवरलोडिंग के अलावा अवैध खनन में पकड़ा। पुलिस की यह कार्रवाई इटावा में सबसे बडी कार्रवाई है। इस कारवाई ने माफियाओं की कमर तोडकर रख दी है। एसएसपी ने बताया कि वह वाहन स्वामियों के बारे में इसकी जांच करा रहे हैं कि वह पूर्र्व में कितनी बार अवैध खनन में लिप्त रहे। जो लोग पहले भी अवैध खनन में लिप्त पाए गए तो उनके खिलाफ संगठित गिरोह अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed