फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   367 youth got employment in the fair, faces lit up with joy

Kanpur News: मेले में 367 युवाओं को मिला रोजगार, खिले चेहरे

Tue, 15 Jul 2025 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
367 youth got employment in the fair, faces lit up with joy
रोजगार मेला में छात्रा को प्रमाण पत्र देतीं सदरा विधायक सरिता भदौरिया ।  - फोटो : रोजगार मेला में छात्रा को प्रमाण पत्र देतीं सदरा विधायक सरिता भदौरिया ।
इटावा। विश्व युवा कौशल दिवस पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत राजकीय आईटीआई में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सोमवार को हुए आयोजन में 761 युवाओं ने प्रतिभाग किया। 20 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधि की ओर से लिए गए साक्षात्कार में 367 युवाओं को रोजगार मिल सका। बाकी युवा कंपनियों के मानकों पर खरे नहीं उतर सके।
विज्ञापन

रोजगार मेले का शुभारंभ सदर विधायक सरिता भदौरिया ने किया। मेले में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस सहित 20 कंपनियों के प्रतिनिधियों की ओर से प्रतिभाग किया गया। जिसमें साक्षात्कार के हिसाब से युवाओं का चयन किया गया। चयनित हुए युवाओं को सदर विधायक की ओर से नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खिल गए। सीडीओ अजय कुमार गौतम की ओर से कंपनी के प्रतिनिधियों से जानकारी ली और युवाओं को प्रेरित किया। आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह, उप्र कौशल विकास मिशन की जिला समन्वयक मंजू देवी, जिला सेवायोजन अधिकारी विकास मिश्रा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अंकुल शुक्ला, जिला कौशल प्रबंधक अनीश कुमार पाठक, विवेक कुलश्रेष्ठ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed