फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   350 players to compete in the UP State Senior Major Badminton Tournament.

Kanpur News: यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलेंगे 350 खिलाड़ी

Wed, 30 Sep 2026 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
350 players to compete in the UP State Senior Major Badminton Tournament.
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में एक से चार अक्तूबर तक स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न जिलों से करीब 350 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी मंगलवार को जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रेस वार्ता में कानपुर बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डीपी सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता की मेजबानी कानपुर को मिलना शहर के लिए अहम अवसर है।
विज्ञापन


इसमें पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल के मुकाबले होंगे। मुकाबलों की निगरानी के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 12 क्वालिफाइड निर्णायक रहेंगे। आजमगढ़ के अंतरराष्ट्रीय निर्णायक अजेंद्र राय रेफरी और मोहम्मद इरशाद अहमद मैच कंट्रोलर की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रतियोगिता के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग की व्यवस्था भी रहेगी। अध्यक्ष मनोज पांडेय, डॉ. एके अग्रवाल, धीरेंद्र सिंह, महीप सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed