{"_id":"5f7a04e78ebc3e5bc527d579","slug":"35-people-sick-after-eating-samosa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: समोसा खाकर 35 लोग हुए बीमार, दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: समोसा खाकर 35 लोग हुए बीमार, दुकानदार को पुलिस ने हिरासत में लिया
Sun, 04 Oct 2020 10:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
सदर अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर जिले में भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के देवगांव में सुबह विषाक्त समोसा खाने से 35 लोग बीमार हो गए। सभी को उपचार के लिए सदर अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
उपचार के बाद लोगों की हालत में सुधार है। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर समोसा बनाने वाले को हिरासत में ले लिया है। वहीं खाद्य विभाग के अभिहित अधिकारी रामऔतार यादव टीम के साथ गांव पहुंचे और दुकान से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।
ग्राम पंचायत देवगांव में सड़क के चौराहा पर गांव निवासी कल्लू प्रजापति की चाय समोसे की दुकान है। शनिवार की शाम को उसका पुत्र शिवशंकर दुकान से समोसा लेकर गांव में फेरी लगाकर बेचने गया था।
विज्ञापन
शाम को तमाम लोगों ने समोसा खरीदकर खाने के बाद सो गए। रात में अचानक उनकी हालत बिगड़ी और सभी लोग उल्टी व दस्त करने लगे। रविवार को सुबह कस्बे के सरकारी अस्पताल में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

संख्या बढ़ते देखकर सभी को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया। इनमें गांव निवासी कौशिल्या (27), शिवलाल (75), रज्जू (60), दीपक कुमार (15), शिवम (8), पुष्पेंद्र (2), जगदंबा (17), गुड़िया (15), नवनीत (12), रूबी (20), प्रतिमा (18), आकांक्षा (21), अंजली (11), योगेश (13), अंजली (12), लक्ष्मी (8), इशू (5),काजल (7), ईशांत (3), बबली (28), करणवीर (9), अजय कुमार (75), रामश्री (27), मनीष (12), बृजेश (23), नवल किशोर (30),पप्पू (10), पंकज (17), सुमित गौतम (21), राकेश कुमार उर्फ रामू (20), बच्चू (78), उदयभान (49), योगेंद्र (26), अनूप सिंह (28) को सदर अस्पताल सहित अन्य जगहों पर भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची 112 पुलिस टीम ने समोसा विक्रेता कल्लू प्रजापति को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि समोसा विक्रेता पुलिस हिरासत में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।