फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   35 contract operators who did not issue tickets in e-buses are under the radar

Kanpur News: ई-बसों में टिकट न काटने वाले 35 संविदा परिचालक रडार पर

Sat, 30 Aug 2025 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
35 contract operators who did not issue tickets in e-buses are under the radar
कानपुर। ई-बसों के किराये में फर्जीवाड़ा करने वाले संविदा परिचालकों पर कार्रवाई के बाद भी आय में वृद्धि नहीं हो रही है। अभी भी किराया लेकर टिकट नहीं काटे जा रहे हैं। करीब 35 संविदा परिचालक रडार पर हैं जिनकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

अभी कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (केसीटीएसएल) शहर के विभिन्न रूटों पर 75 से 80 ई-बसें चलवा रही है। करीब 15 हजार यात्री प्रतिदिन ई-बसों से सफर कर रहे हैं लेकिन टिकट सिर्फ दस हजार के आसपास ही काटे जा रहे हैं। इस हिसाब से कंपनी को प्रतिदिन ढाई से तीन लाख की आय ही हो रही है। टिकट काटने में खेलकर संविदा परिचालक किराये का एक तिहाई हिस्सा अपनी जेब में रख रहे हैं। इस वजह से कार्रवाई के बाद भी कंपनी का लोड फैक्टर नहीं बढ़ रहा है। अभी भी करीब 35 संविदा परिचालकों पर सीसीटीवी कैमरे से निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन


20 अगस्त को आईआईटी से रामादेवी, बिंदकी, उन्नाव, घाटमपुर आदि रूटों की चेकिंग के दौरान 43 ई-बसों के परिचालक किराया लेकर टिकट न काटने पर पकड़े गए थे। इन्हें तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटा दिया गया था। इन्हें चिह्नित कर केसीटीएसएल ने अहिरवां स्थित मेसर्स एसएस इंटरप्राइजेज को पत्र लिखकर इन सभी को बर्खास्त करने के निर्देश दिए थे। इसके पूर्व भी कई परिचालक पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किराया लेकर टिकट न काटने वाले संविदा परिचालकों की निगरानी की जा रही है। इन पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।
-रजनीश राजपूत, मुख्य संचालन अधिकारी, केसीटीएसएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed