फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   3219 claims received so far, 640 objections filed

Kanpur News: अब तक आए 3219 दावे, दर्ज की गईं 640 आपत्तियां

Tue, 20 Jan 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 20 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
3219 claims received so far, 640 objections filed
कानपुर देहात। विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयार की गई कच्ची सूची में दर्ज खामियाें को दुरुस्त करने की पहल हो रही है। अब तक 640 आपत्तियां दर्ज की गई हैं। वहीं नाम दर्ज कराने के लिए 3219 दावे आए हैं।
विज्ञापन

चार विधानसभा क्षेत्र वाले जिले में कच्ची सूची में 1132220 मतदाता हैं। वहीं 124065 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी तो अब इन्हें नोटिस दिया जा रहा है। रविवार को विशेष दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 1666 बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाई गई। बूथों पर पहुंचे लोगों ने मतदाता सूची देखी। खामियां मिलने पर आपत्तियां दी गईं। सबसे अधिक खामियां एक ही घर नंबर पर दूसरे परिवार के लोगों के नाम दर्ज होने की है।
विज्ञापन

वहीं, एक ही घर में रहने वाले मतदाताओं को अलग-अलग घरों में दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक परिवार के मतदाताओं के भाग संख्या व पोलिंग बूथ बदलने की खामी भी है। अब तक कुल 3219 लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरा है। इसमें 18 साल आयु पूरी करने वाले 892 युवा हैं। फार्म-6 भरने वालों में 1327 महिलाएं हैं। वहीं आपत्तियों में मृतक, स्थानांतरित व डुप्लीकेट श्रेणी के लिए 59 प्रकरण मिले इस पर फार्म-7 भरवाए गए। वहीं नाम व पते आदि की गलती को सुधारने के लिए 581 लोगाें ने फार्म-8 भरे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने बताया कि कच्ची सूची प्रकाशन के बाद दावे आपत्तियां ली जा रही हैं। साक्ष्य जांचने के बाद मतदाता सूची में नाम बढ़ाने, गलत दर्ज नामों को काटने और गलतियों में सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
विधानसभावार नाम बढ़ाने के लिए आए दावे
रसूलाबाद में 372 लोगों ने नाम बढ़ाने के लिए फार्म भरा है। इसमें 192 युवा और 160 महिलाएं हैं। अकबरपुर रनियां में 777 ने फार्म-6 भरा है। 118 युवा और 325 महिलाएं हैं। सिकंदरा विधानसभा में 860 लोगों ने फार्म-6 भरा है। 236 युवा और 375 महिलाएं हैं। इसी प्रकार भोगनीपुर विधानसभा में 1210 ने फार्म -6 भरा है। 346 युवा और 467 महिलाएं हैं। संवाद
.......................
विधानसभावार नाम काटने व संशोधन की आयी आपत्तियां
रसूलाबाद में मृतक की दो, स्थानांतरित व डुप्लीकेट की एक-एक आपत्ति आयी है। वहीं गलत प्रविष्टि दुरुस्त कराने के लिए 31 आपत्तियां आयीं। अकबरपुर-रनियां में मृतक के 28 आपत्तियां आयी। संशोधन के लिए 45 आपत्तियां दर्ज हुई। सिकंदरा में फार्म-7 का कोई प्रकरण नहीं आया है। संशोधन के लिए 418 ने आपत्ति दी है। इसी प्रकार भोगनीपुर में मृतक की 23, स्थानांतरित की तीन व डुप्लीकेट की एक आपत्ति आयी है। यहां 87 लोगों ने गलती सुधारने के लिए फार्म -8 भरा है।
...............................
फोटो-17 कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक करते जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह व उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार। स्रोत सूचना विभाग
फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरना जरूर : जिला निर्वाचन अधिकारी
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियाें की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कपिल सिंह ने की। यहां भारत निर्वाचन आयोग की ओर सेे दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर चर्चा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की सूची साप्ताहिक रूप में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसका उद्देश्य प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सक्रिय रखने की अपील की गई।

कहा कि 31 जनवरी एवं 1 फरवरी 2026 को आयोजित विशेष अभियान दिवस होगा। सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर रहेंगे। अधिक से अधिक पात्र लोगों के फॉर्म-6 भरवाएं। इसके साथ घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। मकान संख्या के साथ निकटवर्ती कोई स्पष्ट लैंडमार्क अंकित किया जाए ताकि सत्यापन सुचारू रूप से किया जा सके। यदि किसी राजनीतिक दल द्वारा परिवर्धन/अपमार्जन से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त होती है अथवा किसी नागरिक द्वारा निर्वाचक नामावली में त्रुटिपूर्ण प्रविष्टि की सूचना दी जाती है, तो ऐसे सभी प्रकरणों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed