फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   32 players won matches in the table tennis competition.

Kanpur News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में 32 खिलाड़ियों ने जीते मैच

Sat, 11 Jul 2026 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
32 players won matches in the table tennis competition.
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम के इंडोर हॉल में शुरू हुई तृतीय कानपुर जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहले दिन 32 खिलाड़ियों ने अपने-अपने मैच जीतकर अंतिम आठ में जगह बनाई। पहले दिन अंडर-9 और 11 वर्ग में लीग मुकाबले खेले गए जिनमें जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन



अंडर-9 बालक वर्ग में मृणांक बक्शी, मनमोहन वर्मा, वेदांश पांडेय, आद्विक सिंह, रुद्रांश सिंह, इंद्रजीत सिंह, रिवान अग्रवाल और रेयांश मिश्रा विजेता रहे। बालिका वर्ग में हितांशी पोपतानी, आर्या मेहरोत्रा, भव्या मीना, आदित्री, ईशान्वी बनर्जी, ईशानी सिंह, मिष्टी तिवारी और मिष्टी वर्मा ने जीत दर्ज की। इसी तरह अंडर-11 बालक वर्ग में शुभ तिवारी, तक्षित वर्मा, त्रिनय गोयल, स्वरवीर वेज, उन्मुक्त ठाकुर, अद्विक माहेश्वरी, मृणांक बक्शी और रिभव खन्ना ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में भाव्या सिंह, ईशान्वी बनर्जी, हितांशी पोपतानी, भव्या मीना, उत्प्रेक्षा दुबे, मिष्टी तिवारी, प्रतिष्ठा शुक्ला और मनिशिका बाजपेई ने अंतिम आठ में स्थान बनाया। कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन (केटीटीए) और उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (यूपीटीटीए) की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा कानपुर उत्तर के जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और यूपीटीटीए के चेयरमैन संजीव पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मौके पर पर कानपुर टेबल टेनिस एसोसिएशन के सचिव संजय टंडन, सहसचिव सुनील सिंह, रवि पोपतानी, अनिल वर्मा, अविनाश यादव, अभिसारिका यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed