फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पुरवा के 58 लेखपालों को मिलेगा लैपटॉप

पुरवा के 58 लेखपालों को मिलेगा लैपटॉप

Thu, 21 Feb 2019 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
पुरवा के 58 लेखपालों को मिलेगा लैपटॉप
पुरवा। प्रदेश सरकार ने लेखपालों (राजस्व निरीक्षक) की चार साल पुरानी मांग पूरी कर दी है। पहले चरण में पुरवा तहसील के 58 लेखपाल बुलाए गए हैं। 22 फरवरी को मुख्यमंत्री के हाथों लेखपालों को लैपटाप मिलेगा। इसको लेकर लेखपालों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन



वर्ष 2015 से लेखपाल प्रदेश सरकार से लैपटाप देने की मांग कर रहे थे। लेखपालों का कहना था कि तहसीलों के लगभग सभी कार्य धीरे-धीरे आनलाइन हो रहे हैं। उन्हें आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों में आनलाइन रिपोर्ट लगानी पड़ती है। लैपटाप न होने से उन्हें कार्यालय आना पड़ता है। जबकि उनका मुख्य मार्ग फील्ड का है। यदि लैपटाप मिल जाएंगे तो उन्हें काम करने में आसानी होगी। फील्ड पर भी रहकर वह आनलाइन रिपोर्ट लगा देंगे। इसको लेकर लेखपालों ने संघ के बैनर तले कई बार धरना-प्रदर्शन भी किया था। अब चार साल बाद योगी सरकार ने लेखपालों की यह मांग पूरी कर दी है।
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को लखनऊ लोकभवन से वह लैपटाप वितरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। पहले चरण में जिले की पुरवा तहसील का चयन किया गया है। तहसील क्षेत्र में 270 गांव हैं। कुल 58 लेखपाल कार्यरत हैं। इन्हीं लेखपालों को लैपटाप के लिए लखनऊ बुलाया गया है। लेखपाल संघ के मंत्री रविकांत ने बताया कि लैपटाप मिल जाने से आय, जाति व निवास प्रमाणपत्रों के आवेदनों के साथ आइजीआरएस में आने वाली शिकायतों की आनलाइन रिपोर्ट लगाने में आसानी हो जाएगी। राजस्वकर्मी घर पर भी बैठकर कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। मनीष यादव, तेजनारायण, प्रशांत अवस्थी, अरुण कुशवाहा, विनोद व रामप्रसाद ने प्रदेश सरकार के इस फैसले पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली पैंट व सफेद शर्ट पहनकर जाएंगे लेखपाल
22 फरवरी को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में लेखपालों को काली पैंट व सफेद शर्ट में पहुंचना होगा। इसके लिए बकायदा शासन से एक सर्कुलर जारी किया गया है। निर्देश दिए हैं कि लेखपाल पूर्णता: ड्रेस कोड में ही पहुंचे। बिना ड्रेस के पहुंचने पर इंट्री नहीं मिलेगी। एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को पुरवा तहसील के लेखपालों ाके बुलाया गया है। सीएम लेखपालों को लैपटाप देंगे।


-22 फरवरी को लखनऊ में मुख्यमंत्री करेंगे वितरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed