{"_id":"5aaab9e74f1c1b8f778b5ae9","slug":"31521138151-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर लिपिक ने तोड़ा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर लिपिक ने तोड़ा अनशन
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी के खिलाफ आमरण अनशन कर रहे लिपिक के आत्मदाह की चेतावनी देने पर एसडीएम और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी को शिकायतों की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
जिला पंचायत कार्यालय का लिपिक नित्यानंद दीक्षित को अपर मुख्य अधिकारी ने मूल वेतन पर कर दिया था। कर्मचारी ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पर मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाकर कार्यालय के बाहर आमरण अनशन शुरू किया था। वह करीब एक सप्ताह से आमरण अनशन कर रहा है।
उसने गुरुवार को आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम सदर अजीत कुमार और सीओ सिटी शरद चंद्र लिपिक से मिलने पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी को समझाकर आत्म दाह करने के निर्णय को बदलवाया। कर्मचारी ने अधिकारियों की बात मान कर आत्मदाह न करने का निर्णय लिया। एसडीएम और सीओ सिटी ने कर्मचारी को उसकी समस्याओं का निराकरण करवाने और आरोपों की जाचं करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
आश्वासन पर खत्म किया अनशन
जिला पंचायत कार्यालय के अपर मुख्य अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप
एसडीएम और सीओ सिटी ने जांच करवाने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो