फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   30 players selected from the city for sports hostels, central training camp to be held from April 2

Kanpur News: खेल छात्रावासों के लिए शहर से 30 खिलाड़ियों का चयन, दो अप्रैल से लगेगा केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर

Thu, 27 Mar 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
30 players selected from the city for sports hostels, central training camp to be held from April 2
कानपुर। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से प्रदेश के छात्रावासों के लिए ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा बुधवार को की गई। इसके तहत खेल निदेशक आरपी सिंह ने केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की। इसमें कानपुर के 30 खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग खेल के लिए हुआ है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर दो से 16 अप्रैल तक अलग-अलग स्थानों पर लगाए जाएंगे। कानपुर से एथलेटिक्स व बैडमिंटन में चार-चार, बॉक्सिंग में तीन, हॉकी व कबड्डी में दो-दो, फुटबॉल में एक और क्रिकेट में 14 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। क्रिकेट का प्रशिक्षण शिविर कानपुर के ग्रीनपार्क में लगेगा। वहीं, हॉकी का मेरठ, कबड्डी का अमेठी, एथलेटिक्स का वाराणसी, फुटबॉल का अयोध्या, बॉक्सिंग का झांसी और बैडमिंटन का प्रयागराज में होगा।
विज्ञापन


कानपुर से चयनित खिलाड़ी
क्रिकेट में कानपुर से अभी यादव, अनिकेत सिंह, सिद्धार्थ कुमार सिंह, शिवा, विशाल कटियार, गोपाल, सिद्धार्थ गौतम, साहिल कुमार, प्रिंस पाल, आलोक गौतम, ऋषि, मो. दानिश, लकी यादव व आरक्षित में मिलिंद्र मेत्रे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन में जिगर, सुचेता, पल्लवी, दिव्यांशी तो एथलेटिक्स में अनुराग पाल, प्रशांत राज यादव, रजत कश्यप, शिवांकी को चुना गया। बॉक्सिंग में अभिषेक यादव, अवी कश्यप और प्रवीन, हॉकी में गौरव गोयल, सानिध्य श्रीवास्तव, कबड्डी में उमान्सी, लवी और फुटबॉल में देवांश सक्सेना को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed