{"_id":"6028c5c78ebc3ee96731c2a2","slug":"3-year-old-girl-falls-in-borewell-taken-out-safely","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हमीरपुर में खेलते समय बोरवेल में गिरी 3 वर्षीय बच्ची, तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद सकुशल निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हमीरपुर में खेलते समय बोरवेल में गिरी 3 वर्षीय बच्ची, तीन घंटे चले रेस्क्यू के बाद सकुशल निकाला
Sun, 14 Feb 2021 12:17 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
बोरवेल में गिरी बच्ची, सकुशल बाहर निकाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के मौदहा में सिसोलर कस्बे में शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची घर के पास लगभग 12 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची के शोर मचाने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे के रेस्क्यू अभियान में बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया।
सिसोलर थाना व कस्बा निवासी सत्यप्रकाश प्रजापति की पुत्री हिमांशी (3) शनिवार की शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रही थी, तभी वहां खुले बोरवेल में गिर गई। ग्रामीणों ने बच्ची को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रीता सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने गांव वालों की मदद से बोरवेल के बगल से जेसीबी से एक गहरा गड्ढा खुदवाकर बच्ची को सकुशल निकाला।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस रेस्क्यू अभियान में तीन घंटे लगे। शनिवार की शाम सात बजे बच्ची बोरवेल में गिरी। 15 मिनट बाद उन्हें सूचना मिली और वह तत्काल मौके पर पहुंची। रात 10 बजे बच्ची को सकुशल निकाल लिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया यह बोरवेल किसी मकान निर्माण का है, जो खुला था। उन्होंने कहा कि बोरवेल अगर खराब हो गया था तो उसे ढक कर रखना चाहिए था, जिससे घटना न हो। उधर, एसपी एनके सिंह ने थानाध्यक्ष की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की बात कही है।