फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   3 story building burnt for 6 hours

6 घंटे धू-धूकर जली 3 मंजिला इमारत, दमकलकर्मियों ने बचाई 12 जिंदगी, दो करोड़ का माल जला

Mon, 25 May 2020 02:32 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 25 May 2020 02:32 AM IST
विज्ञापन
3 story building burnt for 6 hours
धूं धूं कर जलती इमारत - फोटो : amar ujala
कानपुर के मूलगंज थाना क्षेत्र के चौक इलाके में शनिवार देर रात तीन मंजिली सुदर्शन बिल्डिंग  में आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल कर्मियों ने रेस्क्यू कर कारोबारी के परिवार के 12 लोगों को छत के रास्ते से बाहर निकाला। करीब छह घंटे में दमकल टीम आग पर काबू पा सकी। करीब दो करोड़ रुपये का माल जल गया। 
विज्ञापन


शनिवार रात ढाई बजे के करीब सुदर्शन बिल्डिंग के भूतल में दुकानों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। होजरी, छाता, और टॉर्च का कारोबार करने वाले विजय कुमार उनकी पत्नी रीता, बेटा हर्ष, भाई आनंद कुमार मिश्रा, उनकी पत्नी रीता व बेटा मधुर के अलावा भतीजा हिमांशु उनकी पत्नी सारिका और बेटी सौम्या के अलावा हिमांशु की बुजुर्ग मां क्षमा और नौकर राजीव (60) बिल्डिंग में फंस गए।
विज्ञापन


 

3 story building burnt for 6 hours
जलती हुई इमारत - फोटो : amar ujala
इलाकाई लोगों की सूचना पर 12 से अधिक दमकलें, सीओ राजेश पांडेय, फायर सर्विस अधिकारी सुरेंद्र चौबे भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को छत के रास्ते बाहर निकला। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब आग पर काबू पा लिया गया। सवा घंटे तक छटपटाते रहे परिजन बिल्डिंग में आग लगने के करीब बीस मिनट बाद परिजनों की नींद खुल चुकी थी।

दमकल कर्मी सवा तीन बजे पहुंचे और पौने चार बजे तक दूसरे की छत पर सीढ़ी लगाकर सभी को बाहर निकाला। इस दौरान सवा घंटे तक कारोबारी और उनका परिवार घर में ही छटपटाता रहा। विजय ने बताया कि तीसरी मंजिल को पूरी तरह से चपेट में नहीं ले पाई थी। तभी, दमकलकर्मी और पुलिस पहुंच गए। जवानों ने पालतू कुत्ते को भी सीढ़ी मदद से नीचे उतारा।

हालांकि तोता जिंदा जल गया।  सीएफओ एमपी सिंह ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर की गैलरी में  तारों का जाल फैला था। जांच के मुताबिक यहीं पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी। ग्राउंड फ्लोर में होजरी आदि का सामान रखा होने से आग विकराल हो गई।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed