{"_id":"5f416bef8ebc3e3cfe1a9e45","slug":"3-crore-fine-for-illegal-sand-mining-and-dumping-kanpur-news-knp5782641130","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू खनन व डंपिंग पर तीन करोड़ जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बालू खनन व डंपिंग पर तीन करोड़ जुर्माना
विज्ञापन
परियर में डंप अवैध बालू।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। सदर तहसील के परियर घाट पर बालू खनन पट्टा धारक पर डीएम अवैध बालू खनन व डंपिंग पर तीन करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया है। इनमें स्वीकृति से करीब दो गुना बालू डंप करने पर 2.25 करोड़ रुपये और स्थान बदलकर खनन पर 76 लाख रुपये जुर्माना तय किया गया है। डीएम ने जुर्माना राशि जमा करने के लिए पंद्रह दिन की मोहलत दी है।
सदर तहसील क्षेत्र के गांव कटरी परियर में खनन विभाग ने श्याम इंटर प्राइजेज को 104 बीघा भूमि पर पांच साल के लिए बालू खनन का पट्टा दिया है। पिछले दिनों डीएम रवींद्र कुमार को शिकायत मिली कि पट्टा धारक ने स्वीकृति से अधिक बालू डंप की है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल और एसडीएम सदर नन्हकू को जांच के निर्देश दिए थे। जांच में पाया गया कि 75 हजार घन मीटर बालू डंप करने की स्वीकृति दी गई थी जबकि मौके पर 1.23 लाख घन मीटर बालू डंप पाई गई। जांच रिपोर्ट पर डीएम रवींद्र कुमार ने कार्रवाई करते हुए पट्टा धारक पर अवैध तरीके से बालू डंप करने पर 2.25 करोड़ का जुर्माना लगाया है। वहीं, खनन के लिए चिह्नित स्थान से अलग हटकर 800 घनमीटर अवैध तरीके से बालू खनन कराने पर 76 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। डीएम ने बताया कि पट्टा धारक को 15 दिन में जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए हैं। तय समयावधि में जुर्माना जमा न करने पर डंप की नीलामी व पट्टा निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं
डीएम ने बताया कि जिले में अवैध खनन कतई नहीं होने दिया जाएगा। बताया कि जिले के सभी एसडीएम से प्रतिदिन नियमित रूप से इसकी रिपोर्ट देने को कहा गया है। एसडीएम अवैध खनन करने पर हुई कार्रवाई या उनके तहसील क्षेत्र में कहीं खनन होते न पाए जाने की रिपोर्ट दे रहे हैं। इसके बाद भी कहीं अनियमितता या अवैध खनन की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।