फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   3.80 lakhs cheated in the name of getting jobs in railways, report filed

रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे 3.80 लाख, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 Sep 2021 07:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
3.80 lakhs cheated in the name of getting jobs in railways, report filed
झींझक। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर रूरा के एक शातिर ने औरैया के साथी के साथ मिलकर झींझक के एक व्यक्ति से 3.80 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर रुपये वापस मांगे तो फोन उठाना बंद कर दिया। एसपी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

झींझक कस्बा के गांधीनगर मोहल्ला निवासी रामबाबू ने एसपी को बताया कि रूरा के जवाहर नगर निवासी हबीब खान ने बेटी वैशाली की रेलवे में टीसी की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। हबीब ने साथी औरैया के जयसिंह का पुरवा निवासी सतीश से मिलवाया। दोनों ने भरोसा देकर 15 दिसंबर 2019 से 25 जनवरी 2020 तक 3 लाख 80 हजार पांच सौ रुपये ले लिए। पुत्री की नौकरी नहीं लगी तब ठगी का एहसास हुआ। रुपये मांगने पर बहाने करने लगे। अब दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इसपर दोनों के घर गया तो कोई नहीं मिला। एसपी से गुहार लगाई तो उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। मंगलपुर निरीक्षक सचिन गुप्ता ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed