फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   48 Fill in the entry form online courses

ऑनलाइन भरें 48 कोर्सों के प्रवेश फार्म

Wed, 06 Apr 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
48 Fill in the entry form online courses
छात्राओं ने मांग की है कि जीएनएम से पासआउट छात्राओं को भी परीक्षा व साक्षात्कार में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए।

विज्ञापन
कानपुर। कानपुर यूनिवर्सिटी कैंपस और संबद्ध डिग्री कॉलेजों के 48 प्रोफेशनल कोर्स की करीब 18 हजार सीटें संयुक्त प्रवेश परीक्षा से भरी जाएंगी। इस पर मंगलवार को प्रवेश समिति ने मुहर लगा दी है। ऑनलाइन आवेदन फार्म 11 अप्रैल से भरे जाएंगे। यह प्रक्रिया 15 मई तक चलती रहेगी। यह पहला मौका है, जब सिर्फ ऑनलाइन फार्म भरने की सुविधा दी गई है। पिछले साल (2015) ऑफलाइन आवेदन फार्म भी भरवाए गए थे।  
इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईएससी) की परीक्षाएं संपन्न होने के साथ ही कानपुर यूनिवर्सिटी ने मंगलवार को एकेडमिक भवन सभागार में प्रवेश समिति की मीटिंग बुलाई। कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन की अध्यक्षता वाली समिति ने चर्चा की और अंडर ग्रेजुएट (यूजी), पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सों में एडमिशन का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया। रजिस्ट्रार सैय्यद वकार हुसैन ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की प्रस्तावित तारीख 30, 31 मई और 1 जून तय है। इससे पहले 23 मई से एडमिट कार्ड डाउन लोड करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन

इसका ब्योरा जल्द ही वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। फार्म भरने की प्रक्रिया इस बार जल्दी शुरू की जा रही है ताकि सभी सीटेें भरी जा सकें। इससे पहले मई में फार्म भरे जाते थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed